{"_id":"64965441428558cb4f090537","slug":"two-people-died-of-electrocution-due-to-horse-buggy-hit-by-high-tension-line-2023-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में दूसरा हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आई घोड़ा बग्गी, दो युवकों की मौत; दो दिन में गई चार की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में दूसरा हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आई घोड़ा बग्गी, दो युवकों की मौत; दो दिन में गई चार की जान
Sat, 24 Jun 2023 11:40 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:40 AM IST
सार
बरेली में सड़कों के ऊपर गुजर रहीं हाईटेंशन विद्युत लाइन की वजह से दो दिन में चार लोगों की मौत हो गई। हाफिजगंज के बाद शनिवार सुबह रिठौरा में हादसा हो गया। जिससे घोड़ा बग्गी मालिक के बेटे और बग्गी पर काम करने वाले युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में हाफिजगंज के बाद अब कस्बा रिठौरा में हाईटेंशन लाइन की वजह से हादसा हुआ है। बरात चढ़ने के बाद लौटी घोड़ा बग्गी हाईटेंशन लाइट की चपेट में आ गई, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इन्हें आनन फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।
रिठौरा के जाटवपुरा निवासी अली हसन बरातों में घोड़ा बग्गी चलाते हैं। शुक्रवार रात वह अपने बेटे राशिद और बग्गी पर काम करने वाले अफसार बरात में गए थे। बरात चढ़ने के बाद अली हसन घोड़ा बग्गी लेकर देर रात लौटे। उन्होंने घर से कुछ दूरी पर घोड़ा बग्गी सड़क किनारे खड़ी कर दी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Video: तोतलेपन का इलाज कराने लाए बच्चे का कर दिया खतना, पिता बोले- बेटे को हिंदू से मुस्लिम बना दिया
विज्ञापन
रिठौरा के जाटवपुरा निवासी अली हसन बरातों में घोड़ा बग्गी चलाते हैं। शुक्रवार रात वह अपने बेटे राशिद और बग्गी पर काम करने वाले अफसार बरात में गए थे। बरात चढ़ने के बाद अली हसन घोड़ा बग्गी लेकर देर रात लौटे। उन्होंने घर से कुछ दूरी पर घोड़ा बग्गी सड़क किनारे खड़ी कर दी थी।
विज्ञापन
सुबह करीब साढ़े बजे हुआ हादसा
शनिवार सुबह करीब साढ़े बजे अली अहसन, राशिद और अफसार घोड़ा बग्गी को सड़क पर चढ़ा रहे थे। इसी दौरान बग्गी का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत तार से छू गया, जिससे बग्गी में करंट उतर गया। करंट लगने से अली हसन, राशिद और अफसार गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Video: तोतलेपन का इलाज कराने लाए बच्चे का कर दिया खतना, पिता बोले- बेटे को हिंदू से मुस्लिम बना दिया
इस घटना से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। विद्युत सप्लाई बंद होने के बाद परिजन तीनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां राशिद और अफसार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अली हसन का उपचार चल रहा है। उधर, जिस हाईटेंशन लाइन की वजह से हादसा हुआ, वो सड़क से सिर्फ आठ फीट ऊंचाई पर है।