फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two people died of electrocution due to horse buggy hit by high tension line

बरेली में दूसरा हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आई घोड़ा बग्गी, दो युवकों की मौत; दो दिन में गई चार की जान

Sat, 24 Jun 2023 11:40 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Jun 2023 11:40 AM IST
सार

बरेली में सड़कों के ऊपर गुजर रहीं हाईटेंशन विद्युत लाइन की वजह से दो दिन में चार लोगों की मौत हो गई। हाफिजगंज के बाद शनिवार सुबह रिठौरा में हादसा हो गया। जिससे घोड़ा बग्गी मालिक के बेटे और बग्गी पर काम करने वाले युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
two people died of electrocution due to horse buggy hit by high tension line
घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में हाफिजगंज के बाद अब कस्बा रिठौरा में हाईटेंशन लाइन की वजह से हादसा हुआ है। बरात चढ़ने के बाद लौटी घोड़ा बग्गी हाईटेंशन लाइट की चपेट में आ गई, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इन्हें आनन फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


रिठौरा के जाटवपुरा निवासी अली हसन बरातों में घोड़ा बग्गी चलाते हैं। शुक्रवार रात वह अपने बेटे राशिद और बग्गी पर काम करने वाले अफसार बरात में गए थे। बरात चढ़ने के बाद अली हसन घोड़ा बग्गी लेकर देर रात लौटे। उन्होंने घर से कुछ दूरी पर घोड़ा बग्गी सड़क किनारे खड़ी कर दी थी। 
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े बजे हुआ हादसा 

शनिवार सुबह करीब साढ़े बजे अली अहसन, राशिद और अफसार घोड़ा बग्गी को सड़क पर चढ़ा रहे थे। इसी दौरान बग्गी का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत तार से छू गया, जिससे बग्गी में करंट उतर गया। करंट लगने से अली हसन, राशिद और अफसार गंभीर रूप से झुलस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंVideo: तोतलेपन का इलाज कराने लाए बच्चे का कर दिया खतना, पिता बोले- बेटे को हिंदू से मुस्लिम बना दिया
 

इस घटना से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। विद्युत सप्लाई बंद होने के बाद परिजन तीनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां राशिद और अफसार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अली हसन का उपचार चल रहा है। उधर, जिस हाईटेंशन लाइन की वजह से हादसा हुआ, वो सड़क से सिर्फ आठ फीट ऊंचाई पर है। 

हाफिजगंज के धमीपुर में भी हुआ था हादसा 

हाफिजगंज के धमीपुर में गुरुवार रात बरात में बैंड की ठेली में उतरे करंट से सचिन नाम के दो किशोरों की मौत हो गई थी। यहां बरात चढ़त के दौरान बैंड का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन लाइन से छू गया था। जिससे करंट लगने से छह लोग झुलस गए थे। इनमें दो की मौत हो गई। हाफिजगंज थाने में बैंड मालिक समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट लिखाई गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed