फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two MBBS students drowned in the river villagers saved one in Bareilly

Bareilly News: नदी में बहे एमबीबीएस के दो छात्र, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे का नहीं चल सका पता

Sun, 04 May 2025 07:49 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 May 2025 07:49 AM IST
सार

राजश्री मेडिकल कॉलेज के दो छात्र शनिवार रात नदी में नहाए गए। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से दोनों बहने लगे। ग्रामीणों ने मशक्कत कर एक को तो बचा लिया, लेकिन दूसरे का पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन
Two MBBS students drowned in the river villagers saved one in Bareilly
डूबने से बचे छात्र से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में राजश्री मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के दो छात्र शनिवार की रात नदी में नहाते समय बह गए। एक छात्र को ग्रामीणों ने सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि रात 12.30 बजे तक दूसरे का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने देर रात तक तैराकों से छात्र की तलाश कराई, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगा। 

विज्ञापन


राजश्री मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र आराध्य मिश्रा और शनिदेव रात नौ बजे कॉलेज से निकल कर गांव पिपरिया के पास बह रही भाखड़ा और बहगुल नदी के संगम पर पहुंच गए। गर्मी से राहत पाने के लिए दोनों नदी में नहाने उतर गए। कुछ देर में ही गहराई में पहुंचने पर दोनों डूबने लगे। नदी के तट पर मौजूद ग्रामीणों ने आराध्य मिश्रा को बचा लिया, लेकिन शनिदेव नदी की धारा में बह गया। आराध्य मिश्रा गोरखपुर तो शनिदेव हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टश्र प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि गांव वालों का कहना है कि जिस जगह पर छात्र बहा है, वहां 18-20 फुट गहरा पानी है। शनिदेव दो नदियों के संगम के भंवर में फसकर बह गया है। ग्रामीण तैराक उसे तलाशने में असफल रहे। बाहर के गोताखोरों से संपर्क किया गया तो उन्होंने रात होने की वजह से असमर्थता जाहिर कर दी। सुबह फिर छात्र की तलाश की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed