फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two killed by Corona, 172 new infected

बरेलीः कोरोना से दो की मौत, 172 नए संक्रमित

Wed, 19 May 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Two killed by Corona, 172 new infected
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

नए संक्रमितों में इफको टाउनशिप के आठ लोग शामिल, शहर की पॉश कॉलोनियों में भी मिले संक्रमित

विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण से मंगलवार को भोजीपुरा के एक स्वास्थ्यकर्मी और सेंथल के एक बीएमएस डॉक्टर की मौत हो गई। इसके अलावा जिले में 172 नए संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है।
भोजीपुरा में एलटी के पद पर तैनात विवेक सक्सेना पिछले दिनों संक्रमित मिले थे। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। सेंथल। उधर, सेंथल में भी कोरोना से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को कोरोना संक्रमण से डॉ. बिलाल अली जैदी का निधन हो गया। मोहल्ला महलवालान निवासी डॉ. जैदी को 15 दिन पहले बुखार आया था। उन्हें दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां जांच के दौरान उन्हें कोरोना संक्रमित बताया गया। तीन दिन पहले हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया। यहां तीन सप्ताह में 30 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। नए संक्रमितों में इफको टाउनशिप में रहने वाले आठ लोग शामिल हैं। इसके अलावा ग्रीन पार्क, राजेंद्र नगर, महानगर, कर्मचारी नगर, रामपुर गार्डन आदि इलाकों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। ब्यूूूरो
विज्ञापन

रोडवेज पर बीमार मिली महिला कोरोना संक्रमित

बरेली। रोडवेज पर परिवार से बिछड़ गई गंभीर रूप से बीमार महिला की जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला के बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। सीएमएस ने अज्ञात महिला मिलने की जानकारी बारादरी थाने को दे दी गई है। सोमवार की देर रात रोडवेज पर एक महिला बच्चे के साथ काफी देर तक बैठी थी। रोडवेज बस के चालक ने महिला से काफी पूछा लेकिन वह परिवार के बारे में जानकारी नहीं दे सकी। चालक उसे तीन सौ बेड अस्पताल ले गया और जब एंटीजन किट से जांच की तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। सीएमएस डॉ. वागीश वैश्य ने अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। नाम, पता आदि जानकारी न होने से थाना बारादरी में सूचना दे दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड रोकथाम के लिए शासन ने भेजे पांच करोड़
बरेली। कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन से मिले पांच करोड़ का पैकेज एडीएम एफआर ने सीएमओ कार्यालय को हस्तांतरित कर दिया है। इससे ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, ऑकसीजन प्लांट, मरीजों के इलाज के लिए इंजेक्शन की खरीद, वैक्सीनेशन आदि के लिए उपयोग होगा। ब्यूरो

मातृ वंदन योजना: बाबू संक्रमित जांच के लिए नहीं पहुंची टीम

बरेेली। बिथरी में प्रधानमंत्री योजना में हुए करीब एक करोड़ रुपये के फर्जीवाड़ा पर मंगलवार को जांच के लिए जांच अधिकारी की टीम पहुंचनी थी। दोपहर में जांच पर जाने से पहले टीम ने बिथरी में सभी स्टाफ के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि जिस कर्मचारी के पास सभी रिकॉर्ड थे वह कोरोना पॉजिटिव है और कोविड एल-3 अस्पताल अस्पताल में भर्ती है। जांच में रिकॉर्ड से ही पडताल होनी है। ऐसे में कर्मचारी के स्वस्थ होकर वापस लौटने के बाद अब जांच को टीम बिथरी पहुंचेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed