{"_id":"5f08d0938ebc3e636108aa3b","slug":"two-girls-were-joint-toppers-in-12th-bareilly-news-bly412230991","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं में दो छात्राएं संयुक्त रूप से रहीं टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं में दो छात्राएं संयुक्त रूप से रहीं टॉपर
विज्ञापन
पास होने की खुशी में जश्न बनाते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं में सेंट मारिया की छात्राओं ने मारी बाजी, 10वीं में हार्टमन के विद्यार्थियों का रहा जलवा
विज्ञापन
बरेली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के दसवीं और आईएससी के 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हो गया। 12वीं में सेंट मारिया गोरेटी इंटर कॉलेज की दो छात्राएं संयुक्त रूप से जिला टॉपर बनीं। दूसरे स्थान पर भी संयुक्त रूप से सेंट मारिया की ही छात्रा और हार्टमन का एक छात्र रहा। 10वीं में छात्रों का दबदबा रहा। तीन छात्र संयुक्त रूप से टॉपर बने। तीनों हार्टमन कॉलेज के हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से किसी कॉलेज ने बच्चों को नहीं बुलाया। कालेज प्रबंधन ने रिजल्ट जारी होने के बाद टॉपर छात्र-छात्राओं को फोन पर सूचना दी।
12वीं में सेंट मारिया गोरेटी इंटर कॉलेज की छात्रा मंतशा अली और तूलिका शुक्ला ने संयुक्त रूप से जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों ने 97.75 फीसदी अंक पाए। वहीं सेंट मारिया की ही अनन्या अग्रवाल और हार्टमन के कृष पांडे ने 97 फीसदी अंक के साथ दूसरा स्थान पाया। हुरैरा अखलाक और खुशी खन्ना ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। दसवीं में हार्टमन कॉलेज के तीन छात्रों दिव्यांश चांडक, अभिनव गंगवार और सान्या जैन ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। हार्टमन की आरुषि माहेश्वरी 98.2 फीसदी अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे नंबर पर भी संयुक्त रूप से वर्धन रे, ईशान अग्रवाल और अनुष्का अग्रवाल रहीं। तीनों ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सेंट मारिया स्कूल की खुशाली मल्होत्रा ने 96.2 फीसदी अंक के साथ स्कूल में पहला स्थान पाया।