फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two arrested including the head of the arms factory, five pistols recovered

Bareilly News: असलहा फैक्टरी के सरगना समेत दो गिरफ्तार, पांच तमंचे बरामद

Sat, 09 Mar 2024 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including the head of the arms factory, five pistols recovered
बरेली। लोकसभा चुनाव से पहले तमंचों की खरीद फरोख्त तेज हो गई है। इज्जतनगर पुलिस ने ऑर्डर पर तमंचा बनाने वाली फैक्टरी के सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पांच तमंचे बरामद किए गए हैं। सरगना की गर्लफ्रेंड पहले असलाह लहराने के मामले में किला थाने से जेल जा चुकी है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी किला थाना के चंदन नगर निवासी आकाश और करण के रूप में हुई। गिरोह का सरगना करण जो शातिर लुटेरा है। वह स्टंटबाज भी है। करण बाइक चोरी कर उसी बाइक से लूट करता है। अपने दोस्त आकाश के साथ मिलकर असलहा फैक्टरी चलाता है। आरोपी एक तमंचा चार से पांच हजार रुपये में नई उम्र के लड़कों और आपराधिक गिरोह को बेचता है। करण की गर्लफ्रेंड प्रीति तीन माह पूर्व अवैध असलहे से फायरिंग करने में थाना किला से जेल जा चुकी है। करण ने धूम और बंटी बबली फिल्म से प्रभावित होकर गर्लफ्रेंड के साथ बरातघरों में हवाई फायरिंग भी की है। इससे अपना प्रभाव जमाकर आकाश को साथ लेकर गिरोह खड़ा किया। गिरोह में गरीब परिवारों के कुछ ऐसे लड़के हैं जो शॉर्टकट से अमीर बनना चाहते हैं। इज्जतनगर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि करण व आकाश के मोबाइल में असलहा फैक्टरी व अवैध गतिविधियों से संबंधित कई फोटोग्राफ और वीडियो मिले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed