फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two accused arrested for killing woman in bareilly

चारपाई से उठाया तो कर दिया कत्ल: बरेली के शाही में हुई महिला की हत्या का खुलासा, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Aug 2023 12:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Aug 2023 12:49 PM IST
सार

शाही थाना क्षेत्र में चार महिलाओं की हत्या एक ही तर्ज पर हो चुकी है। इनमें महिला कुसुमा देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया है। 

विज्ञापन
two accused arrested for killing woman in bareilly
आरोपी वीरपाल और राजेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शाही थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी कुसुमा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दोनों आरोपियों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है। आरोपियों ने बेइज्जती का बदला बताया है।  कुसुमा की हत्या 22 जुलाई को उस वक्त कर दी गई थी जब वह चारा लेने खेत जा रही थीं। 

विज्ञापन


पति रमेश ने संदेह के आधार पर रम्पुरा गांव निवासी राजेश व वीरपाल के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी कि उसने थोड़ी देर पहले खेत के पास बैठकर सुल्फा निकालते देखा था। इसके बाद से ही दोनों मोबाइल बंद करके फरार हो गए थे। पुलिस की टीमें इनकी गिरफ्तारी में जुटी थीं। इंस्पेक्टर सतेंद्र भड़ाना की टीम ने सोमवार को दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मेरा शादी का सपना तोड़ दिया: कार्ड बंटने के बाद कौन तोड़ता है रिश्ता, वीडियो में दर्द बयां कर युवती ने दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपियों ने बताया कि वह लोग भांग और सुल्फा का नशा करते हैं। दोनों उसी बगिया के पास से सुल्फा लेने आते थे जो कुसुमा के पति ने बटाई पर ले रखी थी। कभी कभार रमेश की बगिया में पड़ी चारपाई पर बैठ जाते थे। कुसुमा को इस पर ऐतराज था। 

कुछ दिन पहले उसने आरोपियों को चारपाई से उठा दिया था। इसका जिक्र गांव में भी महिलाओं से कर दिया। पता लगने पर दोनों को बेइज्जती महसूस हुई। घटना वाले दिन भी जब महिला का पति और बच्चे चले गए तो वह उसी खेत पर थे। कुसुमा ने उन्हें फिर डांटा तो उन्होंने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव कुछ दूरी पर छिपा दिया।

साजिश के पीछे किसी सनकी या गिरोह की चर्चा

शाही थाना क्षेत्र में चार महिलाओं की हत्या एक ही तर्ज पर हो चुकी है। लोग इसमें किसी सनकी शख्स की भूमिका मान रहे हैं। हालांकि पुलिस सभी मामलों को अलग बता रही है। कुसुमा की हत्या के खुलासे से इस बात को बल मिला है।

शाही थाना क्षेत्र में 19 जून को धानवती नाम की महिला का शव खराब हालत में मिला था। विसरा सुरक्षित करने से मामला उलझ गया। एक महीने बाद एसएसपी के आदेश से हत्या की रिपोर्ट की गई थी। 29 जून को आनंदपुर गांव में प्रेमवती नाम की महिला की हत्या कर शव फेंका गया। इसमें परिवार ने शक के आधार पर भट्ठा मालिकों पर रिपोर्ट करा दी। हालांकि पुलिस ने उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। कुसुमा हत्याकांड का अब खुलासा हो गया है। सभी महिलाएं उम्रदराज थीं। इनके पास लूटने लायक कोई संपत्ति नहीं थी। लोग इसे किसी सनकी शख्स का कारनामा मानकर चल रहे हैं।

इलाके में अफवाहों का दौर

शाही में लगातार घटनाओं से इलाके में संदिग्ध लोगों को देखकर महिलाएं भाग खड़ी हो रही हैं। अफवाहों का दौर चल रहा है। कुल्छा के प्रधान ने ऐसी तीन घटनाओं के बारे में बताया जो दो दिन में हुई हैं। उनके मुताबिक एक छात्रा को रोककर दो लोगों ने ऐसी बात कही जो वह सीधे घर लौट आई। कुल्छा और गौंटिया जंगल में संदिग्ध लोगों को देखकर महिलाओं ने शोर मचाया तो पुरुषों ने लाठी लेकर उन्हें दौड़ा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed