फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Truck driver's body found near railway track, murder suspected

Bareilly News: रेलवे ट्रैक किनारे मिला ट्रक चालक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 14 Apr 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Truck driver's body found near railway track, murder suspected
बरेली। थाना इज्जतनगर के करमपुर चौधरी निवासी ट्रक चालक बबलू का शव रविवार सुबह नगरिया रेलवे फाटक के पास मिला। वह शनिवार शाम से लापता था। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है, शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

बबलू (22) के भाई तस्लीम रविवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। तस्लीम ने बताया कि बबलू ट्रक चलाता था। शनिवार रात वह रोज की तरह नौकरी से घर लौटा था। देर शाम वह घूमने कहकर निकला कि थोड़ी देर में वापस आएगा, लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

रविवार सुबह नगरिया फाटक के पास शव पड़े होने की सूचना मिली। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो मृतक की पहचान बबलू के रूप में शिनाख्त हुई। शव खून से लथपथ हालत में था, इसे देखकर परिजन रोने लगे। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पोस्टमाॅर्टम में शव ट्रेन से कटने की पुष्टि नहीं हुई। शव पर चोटों के निशान थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed