{"_id":"6664f094336f9774730a1e69","slug":"trouble-in-the-road-being-built-at-a-cost-of-rs-2-crore-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-102250-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो करोड़ की लागत से बन रही सड़क में हो रहा गोलमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो करोड़ की लागत से बन रही सड़क में हो रहा गोलमाल
विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 मानक के अनुसार सड़क का निर्माण न होने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री एवं डीएम को शिकायती पत्र भेजकर किया प्रदर्शन
क्योलड़िया। दो करोड़ की लागत से बन रही सड़क में गोलमाल जारी है। मानक के अनुसार सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री व डीएम को शिकायती पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है।
नवाबगंज से वहिर जागीर तक 16 किलोमीटर लंबी सड़क का दो करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन सड़क का निर्माण कार्य मानक के अनुसार नहीं हो रहा है। सड़क पर कहीं ज्यादा तो कहीं पर कोलतार व बजरी नहीं डाला जा रहा है। इस तरह सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।
नवदिया मेथी गांव के पास पड़ रही सड़क पर ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाकर निर्माण कार्य बंद करा दिया है। गांव के मोहित, शिवम, अरविंद, मोहित, गोपाल, सुमित, देवकीनंदन समेत दर्जनों ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के साथ लोक निर्माण मंत्री एवं जिलाधिकारी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जेई ने ग्रामीणों के आरोप को बताया गलत
जेई दिनेश कुमार प्रजापति ने बताया की सड़क का निर्माण गुणवत्ता पूर्वक कराया जा रहा है। अगर, किसी ग्रामीण को लगता है कि निर्माण सही नहीं हो रहा है तो वह बरेली कार्यालय आकर इस विषय की जानकारी कर सकते हैं। ग्रामीणों के आरोप निराधार हैं।