फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trivatinath Sugar Mill will provide economic strength to sugarcane farmers: Sanjay Gangwar

त्रिवटीनाथ चीनी मिल गन्ना किसानों को देगी आर्थिक मजबूती: संजय गंगवार

Sat, 04 Oct 2025 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Trivatinath Sugar Mill will provide economic strength to sugarcane farmers: Sanjay Gangwar
चीनी मिल के ब्वायलर पूजन समारोह में लोगों को संबो​धित करते राज्य मंत्री संजय गंगवार। संवाद
बहेड़ी। सरकार की स्टार्टअप नीति का परिणाम है कि मात्र डेढ़ साल के भीतर क्षेत्र मेें 125 वीं त्रिवटीनाथ चीनी मिल 2500 टीसीडी गन्ने की पेराई क्षमता के साथ तैयार है। यह नवनिर्मित चीनी मिल न केवल क्षेत्रीय गन्ना किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करेगी बल्कि बहेड़ी और पीलीभीत के युवाओं को रोजगार मुहैया कराने व चीनी उद्योग से प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जुड़े व्यवसायों के लिए उत्प्रेरक का काम करेगी। ग्राम बहादुरगंज में दशहरा पर्व पर नवनिर्मित त्रिवटीनाथ चीनी मिल के ब्वायलर पूजन समारोह में यह बात मुख्य अतिथि राज्य मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल संजय गंगवार ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ अन्नदाताओं को आर्थिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होनें क्षेत्र की त्रिवटीनाथ चीनी मिल का उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों से कराने का भरोसा भी दिया। इससे पहले त्रिवटीनाथ चीनी मिल के चेयरमैन राम सेवक भारद्वाज, सीताराम मोहता ने कहा कि गन्ना किसानों को नियम-निर्देशों के अंतर्गत समय से गन्ना मूल्य भुगतान करना हमारा लक्ष्य है। प्रबंध निदेशक अश्विनी अग्रवाल ने अतिथियों व आदि का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक सुरेंद्र उपाध्याय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर चीनी मिल के पदाधिकारियों में अतुल भारद्वाज, रामदयाल मेहता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed