{"_id":"66e0c369f39d2bf6340a3cd5","slug":"tree-fell-on-the-line-near-the-university-underground-line-damaged-in-ramganganagar-bareilly-news-c-4-lko1018-478340-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विश्वविद्यालय के पास लाइन पर पेड़ गिरा, रामगंगानगर में अंडरग्राउंड लाइन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विश्वविद्यालय के पास लाइन पर पेड़ गिरा, रामगंगानगर में अंडरग्राउंड लाइन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
रात भर बंद रहे मिशन उपकेंद्र के किला व चौपुला फीडर, 20 हजार से ज्यादा उपभोक्ता परेशान
बरेली। बिजली कटौती ने सोमवार रात के बाद मंगलवार को भी दिनभर उपभोक्ताओं को परेशान किया। लोकल फाॅल्ट के अलावा 33 और 11 केवी लाइनें क्षतिग्रस्त होने से मिशन कंपाउंड, हरुनगला, किला उपकेंद्रों से मंगलवार को पांच घंटे तक कटौती की गई। मिशन कंपाउंड उपकेंद्र के किला और चौपुला फीडर की आपूर्ति रात भर बाधित रही। कटौती के चलते कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
मंगलवार को विश्वविद्यालय के पास 11 केवी लाइन पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सुबह 11 से तीन बजे तक आपूर्ति ठप रही। हरुनगला उपकेंद्र का टीपीनगर फीडर ब्रेकडाउन होने के कारण दोपहर दो से शाम छह बजे तक आपूर्ति बाधित रही। इधर, रामगंगानगर सेक्टर एक में खोदाई के दौरान 11 केवी की अंडरग्राउंड केबल कट जाने से आपूर्ति ठप हो गई। यहां चार घंटे के बाद ओवरहेड लाइन से आपूर्ति चालू की जा सकी।
इधर, मिशन कंपाउंड उपकेंद्र की 33 केवी लाइन का सोमवार रात 12 बजे केबल बॉक्स जल गया। इससे किला और चौपुला फीडर रात भर बंद रहे। सोमवार सुबह आपूर्ति चालू की जा सकी, लेकिन इसके बाद भी ट्रिपिंग होती रही। रात भर आपूर्ति ठप रहने के कारण मंगलवार सुबह इलाके के लोगों को पेयजल की समस्या से भी जूझना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -
दुर्गानगर उपकेंद्र से आज छह घंटे कटौती
बरेली। दुर्गानगर उपकेंद्र के 11 केवी संजयनगर फीडर पर बुधवार को एबीसी डालने का काम किया जाएगा। इस दौरान सुबह 10 से शाम चार बजे तक संजयनगर रोड, संजयनगर खल्ला, त्रिमूर्ति, वैदेही स्कूल समेत आसपास के इलाकों में आपूर्ति बाधित रहेगी। एक्सईएन सुरेंद्र गौतम ने बताया कि काम समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
-- -- -- -- -
बिजली चोरों को बिना कार्रवाई छोड़ा, एसडीई करेंगे जांच
बरेली। बिजली चोरी के मामलों में विद्युत निगम के अधिकारी कर्मचारी ही खेल कर रहे हैं। टोल फ्री नंबर 1912 पर बिजली चोरी की शिकायत मिलने पर एक जेई ने चोरी पकड़ने के लिए टीम के साथ सोमवार को किला इलाके में छापा मारा। आरोप है कि चार लाेगों को बिजली चोरी करते पकड़ा, लेकिन बिना कार्रवाई छोड़ दिया। एक्सईएन सतेंद्र चौहान ने शिकायत मिलने के बाद एसडीई किला को जांच का आदेश दिया है। संवाद
-- -- -- -
ट्रांसफार्मर में आग लगी, जेई ने रिसीव नहीं की कॉल
बरेली। किला क्षेत्र में इकरा मॉडल स्कूल के पास मंगलवार को ट्रांसफार्मर में आग लगने से आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने जेई को कई बार कॉल की, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद कई उपभोक्ता एकत्र होकर उपकेंद्र पहुंच गए। उन्होंने एसडीई राम खिलावन से शिकायत की। एसडीई ने उपभोक्ताओं को शांत कराने के बाद टीम को मौके पर भेजकर आपूर्ति बहाल कराई। संवाद