फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Travel will be cheaper due to reduced toll rates no toll will be charged on the Ring Road in Bareilly

Toll Tax: टोल की दरें घटने से सस्ता होगा सफर, बरेली में रिंग रोड पर नहीं देना होगा शुल्क

Sat, 04 Oct 2025 12:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Oct 2025 12:28 PM IST
सार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल की दरें चार फीसदी तक घटा दी हैं, जिससे वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी। वहीं बरेली में प्रस्तावित रिंग रोड पर टोल नहीं देना होगा। 

विज्ञापन
Travel will be cheaper due to reduced toll rates no toll will be charged on the Ring Road in Bareilly
बरेली नैनीताल हाईवे पर बना टोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनएचएआई ने टोल की दर शुक्रवार रात 12 बजे से चार फीसदी घटा दी है। अब वाहनों को कम शुल्क देना पड़ेगा। जिले में बरेली-लखनऊ हाईवे पर फरीदपुर, बरेली-दिल्ली हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी और बरेली-सितारगंज हाईवे लभेड़ा में एनएचएआई के टोल प्लाजा हैं। चौबीस घंटे में यहां से गुजरने वाले 60 हजार से अधिक वाहनों को लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन


तीनों टोल प्लाजा से करीब 75 लाख का शुल्क मिलता है, लेकिन अब इसमें करीब चार फीसदी की कमी के आसार हैं। फरीदपुर टोल प्लाजा से 20 हजार, फतेहगंज से 30 हजार और लभेड़ा से 8-10 हजार वाहन प्रत्येक 24 घंटे में गुजरते हैं। इनमें भारी वाहनों को सबसे अधिक लाभ होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली बवाल: पुलिस ने 350 आरोपियों के फोन नंबर सर्विलांस पर लगाए, तलाश तेज; अवैध संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण की स्थानीय इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर अश्वनी चौहान ने बताया कि आमतौर पर टोल की दरें अप्रैल में घटती-बढ़ती हैं, लेकिन इस बार थोक मूल्य सूचकांक कम होने की वजह से टोल की दरें पहले ही घटाई गईं हैं। अब सौ रुपये की जगह 95 रुयये टोल का भुगतान कटेगा, क्योंकि राउंड फिगर में टोल लिया जाता है। अगर टोल 50 रुपये है तो 48 नहीं होगा, लेकिन अगर 42 है तो 40 हो जाएगा। 

रिंग रोड पर नहीं होगा कोई टोल
बरेली में प्रस्तावित रिंग रोड पर कोई टोल नहीं होगा। ऑपरेशन और मेंटीनेंस की जिम्मेदारी 15 साल के लिए निर्माण करने वाली कंपनी ही संभालेगी। निर्माण 31 अक्तूबर तक शुरू करने की तैयारी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट मैनेजर अश्वनी चौहान ने इसके लिए कार्यदायी संस्था आरपी इंफ्रास्ट्रक्चर के अधिकारियों और विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी से बातचीत की है, ताकि तय समयसीमा में काम शुरू हो सके। 

धंतिया से बड़ा बाइपास तक 30 किलोमीटर लंबा फोर लेन रिंग रोड प्रस्तावित है। अब तक 800 में 370 करोड़ रुपये जमीन के बदले मुआवजे के तौर पर किसानों को मिल चुका है। इस महीने 230 करोड़ और वितरित किए जाने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed