फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Transformer blew, wire broke... 60 thousand people struggled with low voltage

Bareilly News: ट्रांसफार्मर फुंके, तार टूटे... लो वोल्टेज से 60 हजार लोग जूझे

Sat, 24 Jun 2023 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Transformer blew, wire broke... 60 thousand people struggled with low voltage
बरेली। दो दिन पहले हुई बूंदाबांदी के बाद तापमान में फिर तेजी से इजाफा होने लगा है। इसका असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा है। बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार दिन में शहर के अलग-अलग इलाकों में भीषण गर्मी के बीच लोकल फाल्ट, ट्रांसफार्मर फुंकने और लो वोल्टेज के कारण 60 हजार से ज्यादा उपभोक्ता परेशान रहे। श्यामगंज और सराय खाम में ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति ठप रही। मोबाइल ट्रांसफार्मर की उपलब्धता न होने के कारण आपूर्ति शुरू होने में देरी लगी।
विज्ञापन

श्यामगंज इलाके में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे ओवर लोडिंग से 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसी ट्रांसफार्मर से श्यामगंज बाजार को बिजली आपूर्ति होती है। बस्ती के अलावा बाजार में भी आपूर्ति ठप हो गई। व्यापारियों और स्थानीय लोगों की शिकायत पर बिजली निगम की टीम तो पहुंची, लेकिन मोबाइल ट्रांसफार्मर रात 9 बजे के बाद लगाया जा सका। इसके बाद आपूर्ति चालू हो सकी। इधर, कुतुबखाना उपकेंद्र के सराय खाम में बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात भर बिजली न रहने से लोगों ने भीषण गर्मी में जागकर रात बिताई। गर्मी से व्याकुल लोग छतों और गलियों में टहलते रहे। दोनों इलाकों में 15 हजार से ज्यादा उपभोक्ता परेशान हुए।
विज्ञापन

बाकरगंज, कटरा चांद खां, बानखाना इलाकों में ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। लो वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर, एसी, फ्रिज ने ठीक से काम नहीं किया। हालांकि, बिजली निगम के अधिकारी छोटी-मोटी कमियों के अलावा स्थिति सामान्य होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामगंगा नगर फीडर ओवर लोडिंग, कई इलाकों में लो वोल्टेज
तापमान में इजाफा होने के साथ बिजली की मांग बढ़ने की वजह से बृहस्पतिवार रात रामगंगा नगर फीडर ओवर लोड हो गया। बिजली निगम ने लोड कम करने के उपाय तो किए। लेकिन समस्या दूर नहीं हो सकी। शुक्रवार को भी रामगंगा नगर फीडर ओवर लोड रहने से फीडर से जुड़े इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। सर्वोदय नगर, सुभाषनगर, सीबीगंज में भी ओवर लोडिंग के कारण ट्रिपिंग और लो वोल्टेज के कारण उपभोक्ता परेशान रहे।
---------
सत्यम इंक्लेव में दो दिन से परेशान हैं लोग
- सत्यम इंक्लेव के लोग दो दिन से परेशान हैं। यहां ट्रिपिंग और ओवर लोडिंग की समस्या बनी हुई है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। बृहस्पतिवार पूरी रात यहां लोग परेशान रहे। शुक्रवार को भी दिन भर ट्रिपिंग होती रही। आसपास के इलाकों में भी लोड बढ़ने के कारण शुक्रवार को समस्या रही।

-------------
वर्जन-
कुछ इलाकों में लोकल फाल्टों के कारण समस्या आई थी। समय रहते लोकल फाल्टों को दूर कर लिया गया। जहां भी ओवर लोडिंग की समस्या आ रही है उसे भी दूर किया जा रहा है। - राजीव कुमार शर्मा, चीफ इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed