फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Transformer blew up shortly after repair, bunch cable burnt like fireworks

Bareilly News: मरम्मत के कुछ देर बाद ही फुंका ट्रांसफार्मर, आतिशबाजी की तरह जला बंच केबल

Thu, 20 Jun 2024 05:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 20 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Transformer blew up shortly after repair, bunch cable burnt like fireworks
बरेली। शहर के अलग-अलग इलाकों में बुधवार को भी 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने कटौती और ट्रिपिंग की वजह से परेशानी झेली। कई इलाकों में बंच केबल आतिशबाजी की तरह जल गया। सुभाषनगर में बदायूं रोड पर बालाजी मंदिर के पास मरम्मत के कुछ देर बाद ही ट्रांसफार्मर फुंक गया।
विज्ञापन

सुभाषनगर के बीडीए कॉलोनी एक और दो फीडरों पर सबसे ज्यादा समस्या रही। यहां मंगलवार पूरी रात आपूर्ति ठप रही। स्टेट बैंक के पास अंडरग्राउंड लाइन में भी फॉल्ट हो गया। यहां मंगलवार को डाला गया बंच केबल बुधवार को फिर से जल गया। इलाके में दिनभर आपूर्ति ठप रही। उपकेंद्र पर लोड कम करने के लिए साउथ सिटी की आपूर्ति सुभाषनगर से हटाकर सराय तल्फी उपकेंद्र से जोड़ने के बाद भी ट्रिपिंग होती रही। बाकरगंज में कूड़े के ढेर में आग लगने से केबल भी जल गया। आग पर काबू के लिए फायर ब्रिगेड की मदद लेनी पड़ी। रात नौ बजे चंद्रशेखर पार्क के पास बंच केबल जलने से इलाके की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

सुभाषनगर उपकेंद्र ओवरलोड है। यहां परसाखेड़ा से आ रही 33 केवी लाइन से आपूर्ति होती है। इसकी लंबाई 18 किमी है। यहां के 11 केवी फीडरों की औसत लंबाई भी ज्यादा है। इस वजह से यहां फॉल्ट तलाशने में ही कई-कई घंटे लग जाते हैं। यहां तीन किमी के फीडर और 33 केवी की नई लाइन भी प्रस्तावित है, लेकिन काम आगे नहीं बढ़ पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जखीरा, जामा मस्जिद, बाकरगंज, शास्त्रीनगर, महादेव मंदिर, डोहरा मोड़, बीसलपुर रोड, रामगंगानगर, सर्वोदयनगर, सुभाषनगर, जाग्रतिनगर, करगैना, पटेल विहार, विवेक विहार, तिरुपति धाम कॉलोनी, बीडीए कॉलोनी, वैष्णोधाम कॉलोनी, प्रगति विहार कॉलोनी, किला, गढ़ी चौकी, कटरा चांद खां, कंघी टोला, सैलानी, रेती चौराहा, इफको कॉलोनी, बालाजी पुरम, साउथ सिटी, पुरानी चांदमारी, वृंदावन गार्डन, अग्रसेननगर, ग्रेटर ग्रीन पार्क, किला, रबड़ी टोला, शाहदाना।

भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ी हुई है। उपकेंद्र ओवरलोड हैं। ओवरलोडिंग के कारण ही बंच केबल जल रहे हैं। सुभाषनगर में ज्यादा समस्या है। वहां नई लाइन और उपकेंद्र प्रस्तावित हैं। 33 केवी लाइन में फॉल्ट की दशा में आपूर्ति ज्यादा प्रभावित होती है। आपूर्ति सुचारु करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। - अंबा प्रसाद वशिष्ठ, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed