फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   train news

पेंड्रोल क्लिप चोरों की तलाश में कबाड़ियों की दुकानें खंगाली

Sat, 14 Dec 2019 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
train news
बरेली। पेंड्रोल क्लिप चोरों को पकड़ने के लिए आरपीएफ और जीआरपी की टीमें बनाई गई हैं। दिन भर पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए कबाड़ियों की दुकानों पर छानबीन करती रही। पुलिस ने बहेड़ी के कबाड़ी से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को चोरी हुए पेंड्रोल क्लिप चोरों का अगले दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। जीआरपी और आरपीएफ की अलग-अलग टीमों ने चोरों को पकड़ने के लिए कबाड़ियों की दुकानों पर छानबीन की। पुलिस ने भोजीपुरा और बहेड़ी के कबाड़ियों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार रात 10:30 बजे भोजीपुरा और सेंथल स्टेशनों के बीच दिबनापुर रेलवे हॉल्ट पर चोर 51 पेंड्रोल क्लिप निकाल ले गए थे। उस समय पीलीभीत से बरेली सिटी जाने वाली डेमू ट्रेन गुजरने वाली थी। हरिओम और मोहम्मद अनीस पेट्रोलिंग कर रहे थे। उन्होंने देखा कि 51 पेंड्रोल क्लिप नहीं हैं। सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद फारूख ने बताया पेट्रोलिंगमैन की सक्रियता के चलते एक बड़ा हादसा होने से बच गया। स्टॉफ ने पहुंचकर तुरंत लाइन को दुरुस्त करवाया। इस दौरान डेमू ट्रेन करीब 50 मिनट तक दिबनापुर हॉल्ट से पहले खड़ी रही। सिटी स्टेशन आरपीएफ दुर्गेश कुमार ने बताया कि दिन भर फोर्स ने चोरों और पेंड्रोल क्लिप की तलाश में दुकानें खंगालीं, लेकिन फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed