फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   glimpse of harmony was seen on Raksha Bandhan as Farhat Naqvi tied a Rakhi to Jharkhand Governor Gangwar

बरेली: रक्षाबंधन पर दिखी सौहार्द की झलक, फरहत नकवी ने झारखंड के राज्यपाल गंगवार को बांधी राखी

Sat, 29 Aug 2026 11:04 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 29 Aug 2026 11:04 AM IST
सार

बरेली में रक्षाबंधन पर हिंदू मुस्लिम सौहार्द की झलक दिखी। फरहत नकवी ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार को राखी बांधी। वहीं, भाजपा नेता शानू काजमी को पूर्व आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप की बेटी कीर्ति कश्यप ने राखी बांधी। 
 

विज्ञापन
glimpse of harmony was seen on Raksha Bandhan as Farhat Naqvi tied a Rakhi to Jharkhand Governor Gangwar
फरहत नकवी ने राज्यपाल संतोष गंगवार को बांधी राखी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रक्षाबंधन पर मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार को उनके कोहाड़ापीर स्थित आवास पर पहुंच कर राखी बांधी। फरहत पिछले नौ साल से संतोष गंगवार को राखी बांध रही हैं। इसी तरह उनकी बेटी राजिया नकवी ने भी पीलीभीत बाइपास निवासी विश्नु गुप्ता को राखी बांधी।

विज्ञापन


बसपा की जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी रहीं मुन्नी बेगम ने आम आदमी पार्टी (आप) की तिरंगा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर जनक प्रसाद को राखी बांधी। मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने जखीरा निवासी पोस्ट वार्डन आसिया अली और मलूकपुर निवासी पूर्व सभासद शमीम बानो से राखाी बंधवाई। 
विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता शानू काजमी को पूर्व आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप की बेटी भाजपा नेत्री एडवोकेट कीर्ति कश्यप ने राखी बांधी। शानू काजमी ने कीर्ति के कांधारपुर आवास पर पहुंचकर राखी बंधवाई और बहन की सलामती के लिए दुआ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्साह के साथ मनाया गया पर्व 
रक्षाबंधन पर्व को लेकर सुबह से ही शहर में उत्साह का माहौल रहा। पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाएं भाइयों के घर पहुंचीं। पूजा की थाली में दीपक, राखी और मिष्ठान सजाकार बहनों ने विधि विधान के साथ भाइयों की आरती उतारी। उन्हें तिलक लगाया। राखी बांधी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed