फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villagers staged protest in Pilibhit following death of farmer in tiger attack

पीलीभीत में बाघ के हमले से हड़कंप: किसान को गन्ने के खेत में खींच ले गया, मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

Fri, 28 Aug 2026 09:43 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर, पीलीभीत Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 28 Aug 2026 09:43 PM IST
सार

पीलीभीत के हजारा क्षेत्र में शुक्रवार शाम खेत पर गए किसान मुंशी प्रसाद पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ उन्हें गन्ने के खेत में खींच ले गया। गंभीर हालत में मिले किसान की मौत हो गई।

विज्ञापन
Villagers staged protest in Pilibhit following death of farmer in tiger attack
पीलीभीत में बाघ ने ली किसान की जान - फोटो : अमर उजाला संवाद

विस्तार

पीलीभीत जिले के हजारा थाना क्षेत्र के शांतिनगर गांव की सीमा में शुक्रवार शाम खेत पर गए एक किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ किसान को खींचकर गन्ने के खेत में ले गया। काफी देर तक किसान के घर न लौटने पर परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। गंभीर हालत में किसान को खेत से बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने गांव के तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया और वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर बाघ को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन


गांव निवासी मुंशी प्रसाद (60) पुत्र चोभीलाल का गांव की सीमा में ही खेत है। खेत में इस समय केले की फसल खड़ी है। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब पांच बजे मुंशी फसल देखने के लिए खेत पर गए थे। इसी दौरान झाड़ियों से अचानक निकले बाघ ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, बाघ मुंशी को खींचकर पास के गन्ने के खेत में ले गया।
विज्ञापन

काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजन चिंतित हो गए और ग्रामीणों के साथ खेत पर उनकी तलाश शुरू की। इसके बाद ग्रामीण हिम्मत जुटाकर मुंशी के खेत की ओर पहुंचे। वहां उन्हें एक पैर जख्मी हालत में पड़ा मिला।

ग्रामीणों ने तलाश तेज की तो मुंशी गंभीर हालत में खेत में मिले। सूचना पर हजारा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से मुंशी को खेत से बाहर निकाला गया। परिजनों के मुताबिक, उस समय तक उनकी सांसें चल रही थीं। ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए लेकर जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने शव को गांव के तिराहे पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन और ग्रामीण मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाने और बाघ को पकड़ने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ग्रामीणों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास करती रही। संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाघ की निगरानी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed