फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   train

सत्तर की स्पीड से दौड़ी सीआरएस स्पेशल

Fri, 23 Jan 2015 12:34 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 23 Jan 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली जंक्शन और सिटी स्टेशन को गुड्स लाइन संख्या छह से जोड़ा गया है। बृहस्पतिवार सुबह निरीक्षण शुरू होने से पहले सिटी स्टेशन पर हवन पूजन किया गया। सुबह साढ़े दस बजे नारियल फोड़ने के बाद सीआरएस पीके वाजपेई ट्राली में बैठकर जंक्शन के लिए रवाना हुए। बारिश के बीच सीआरएस ने ट्रैक, नॉन इंटरलॉकिंग के लिए बनाए गए प्वाइंटों, कर्व और सिगनल सिस्टम का बारीकी से निरीक्षण किया। कुछ छोटी मोटी कमियां पाई गईं, जिन्हें दूर करने के लिए रेलवे अफसरों को निर्देश दिया। बरेली सिटी स्टेशन से जंक्शन तक पूरा ट्रैक ओके पाया गया। सीआरएस ने स्टेशन मास्टरों से ट्रेनों के संचालन के बारे में कई सवाल पूछे।

गति निरीक्षण के लिए दोपहर एक बजे सीआरएस स्पेशल ट्रेन में जंक्शन से चले। ट्रेन में इंजन के अलावा तीन डिब्बे जुड़े थे, जिसमें रेलवे अफसर और स्टाफ वाले बैठे थे। स्पेशल ट्रेन 60-70 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से दौड़ाई गई। सिटी स्टेशन पहुंचने के बाद सीआरएस और अधिकारी वाहनों में बैठकर चले गए। निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) ओमकार सिंह, मुख्य संरक्षा अधिकारी एनके अंबिकेश, मुख्य इंजीनियर रामजनम, एससी श्रीवास्तव, पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल प्रबंधक चंद्र मोहन जिंदल, एडीआरएम सोमेश कुमार, उप मुख्य इंजीनियर आकाश गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक एके सिंह और पीआरओ राजेंद्र सिंह समेत तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

                    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed