{"_id":"67e5bfc0984aad6dd704aee3","slug":"ti-suspended-for-letting-a-passenger-without-ticket-bareilly-news-c-4-lko1064-607348-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिना टिकट यात्री को छोड़ने के मामले में टीआई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिना टिकट यात्री को छोड़ने के मामले में टीआई निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बिना टिकट के यात्रा कर रहे यात्रियों की संख्या कम दर्शाने के साथ अवैध पार्सल से भरी बस छोड़ने के मामले में टीआई को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्रबंध निदेशक मासूम अली के निर्देश पर हुई है।
बरेली-मुरादाबाद मार्ग पर रोडवेज बस की नियमित चेकिंग के लिए टीआई राजेश तैनात थे। आरोप है कि पिछले वर्ष बस की चेकिंग के दौरान नौ से अधिक यात्री बिना टिकट थे लेकिन टीआई ने अपनी रिपोर्ट में चार यात्रियों को ही बिना टिकट दर्शाया था। मामले की शिकायत के बाद जांच हुई तो इसका खुलासा हुआ। उन पर अवैध रूप से ले जाए जा रहे पार्सल को भी छोड़ने का आरोप लगा है। दोनों ही मामलों में प्रबंध निदेशक मासूम अली ने प्रधान प्रबंधक (प्रवर्तन) को जांच सौंपी थी। इस जांच में उन्हें दोषी पाया गया है। संवाद
- टीआई राजेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। भ्रष्टाचार की जांच में उनके खिलाफ कई सबूत मिले हैं और वह दोषी पाए गए हैं। आगे की कार्रवाई भी नियमानुसार की जाएगी।
विज्ञापन
दीपक चौधरी, आरएम