फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thugs mobilized 1.61 lakhs to get married by changing ATM

ठगों ने एटीएम बदलकर खाते से उड़ाए शादी को जुटाए 1.61 लाख

Tue, 18 May 2021 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Thugs mobilized 1.61 lakhs to get married by changing ATM
fraud - फोटो : demo photo

सात दिन पहले पांच हजार रुपये निकालने एटीएम गई थी युवती

विज्ञापन
भमोरा। ठगों ने धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर एक युवती के बैंक खाते से उसकी शादी के लिए जुटाए गए 1.61 लाख रुपये उड़ा दिए। कुछ दिन बाद युवती की शादी है। मोबाइल फोन में बैलेंस नहीं होने की वजह से युवती को रकम निकालने जाने के मेसेज भी बैंक से नहीं मिले। युवती ने फोन रिचार्ज कराया तो उसे रकम निकाले जाने के मेसेज मिले। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

यूसुफपुर गांव निवासी निशा बी पुत्री रहीस अहमद ने थाना पुलिस को बताया कि उसने अपनी शादी के लिए करीब तीन लाख रुपये भमोरा स्थित एक बैंक मे जमा कर रखे थे। थोड़ा थोड़ा करके उसने यह रकम जुटाई थी। कुछ दिन बाद ही युवती की शादी है। 11 मई को युवती से पांच हजार रुपये निकालने पहुंची थी। इसी दौरान रकम निकासी में मदद के बहाने ठग ने युवती का एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद ठग थोड़े थोड़े करके युवती के बैंक खाते से रकम निकालता रहा। धीरे - धीरे करके ठग ने युवती के खाते से एक लाख 61 हजार 312 रुपये उड़ा दिए। एटीएम की मदद से उसने ऑनलाइन शापिंग भी की। सोमवार को युवती ने अपना फोन रिचार्ज कराया तो उसे बैंक की ओर से भेजे गए रकम निकासी के एक के बाद एक कई मेसेज मिले। जिसे देख घबराई निशा बी ने तुरंत बैंक को इसकी सूचना दी और अपना एटीएम कार्ड बंद कराया। निशा बी ने बताया कि अपनी शादी के लिए उसने काम कर यह रकम खुद इकट्ठा की थी। खाते से रकम उड़ाए जाने की सूचना मिलने के बाद से निशा बी और उसके परिवार का बुरा हाल है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed