फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three youths died in separate road accidents in Bareilly

Bareilly: बाइकों की भिड़ंत में दो संविदाकर्मियों की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की गई जान

Thu, 13 Apr 2023 05:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Apr 2023 05:31 PM IST
सार

बरेली में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। महिला समेत तीन घायल हो गए। मरने वालों में दो युवक विद्युत निगम में संविदाकर्मी थे। 

विज्ञापन
Three youths died in separate road accidents in Bareilly
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के देवरनियां क्षेत्र में रिछा-जहानाबाद रोड पर डांडीहमीर पुलिया के पास बुधवार देर रात दो बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में बिजली निगम के दो संविदा लाइनमैनों की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार एक महिला और बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। उधर, शाही क्षेत्र में लकड़ियां लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। 

विज्ञापन


देवनियां थाने के गांव बंजरिया निवासी लखपत गंगवार और डांडीहमीर निवासी हरिया उर्फ हरिराम बिजली निगम में संविदा लाइनमैन थे। दोनों की तैनाती रिछा बिजली उपकेंद्र पर थी। बुधवार देर रात काम निपटाने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में रिछा-जहानाबाद मार्ग पर डांडीहमीर पुलिया के पास इनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। 
विज्ञापन


दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे में लखपत और हरिया उर्फ हरिराम की मौके पर मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार एक महिला और बच्चे समेत तीन लोग हादसे में घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में घायलों की पहचान नहीं हुई है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शेरगढ़-शाही रोड पर भी हुआ हादसा 

शेरगढ़-शाही रोड पर लकड़ियां लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार वीरेंद्र (24) निवासी सेवा ज्वालापुर की मौत हो गई। सेवाज्वालापुर गांव के रहने वाले वीरेंद्र के मकान का निर्माण हो रहा है। निर्माण सामग्री लेने के लिए बुधवार को शाही गया था। देर शाम वह बाइक पर बैठकर घर लौट रहा था। शेरगढ़-शाही रोड पर शेरगढ़ की ओर से आ रही लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को चपेट में ले लिया। सिर में चोट लगने से वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। 

बाइक भी चकनाचूर हो गई। हादसा होता देख मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के करीब एक घंटा बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वीरेंद्र के एक भाई की बीमारी से पहले ही मौत हो चुकी है। वह चार भाई एवं एक बहन में सबसे छोटा था। एक वर्ष पहले ही वीरेंद्र की शादी हुई थी। दंपती के एक बच्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed