फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three women attacked by monkeys, admitted to district hospital

Bareilly News: तीन महिलाओं पर बंदरों का हमला, जिला अस्पताल में भर्ती

Wed, 06 Aug 2025 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Three women attacked by monkeys, admitted to district hospital
बरेली। जिला अस्पताल में मंगलवार को बंदरों के हमले में जख्मी तीन महिलाओं को भर्ती कराया गया। सभी का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

किला के जखीरा मोहल्ले में 25 वर्षीय शाजिया पर कपड़े धोते समय बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों ने उनके हाथ-पैर पर काट लिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पहले नजदीकी डॉक्टर को दिखाया, फिर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र की नई कॉलोनी बिलपुर निवासी 28 वर्षीय नीलम पर सोमवार देर शाम बंदरों ने अचानक हमला कर दिया। वहीं, थाना भमोरा क्षेत्र के गांव कुंडलिया कास्तपुर में बंदरों के झुंड ने 35 वर्षीय शीला देवी पर हमला कर उनके बाएं हाथ को काटकर घायल कर दिया। नीलम व शीला को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed