{"_id":"5bf5ecddbdec2269a12fd719","slug":"three-talaq-victim-complaint-to-ssp-in-bareilly-of-uttar-pardesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तीन तलाक के बाद देवर बोला, मुझसे कर लो हलाला, पीड़िता ने पुलिस को दिया चौंकाने वाला सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तीन तलाक के बाद देवर बोला, मुझसे कर लो हलाला, पीड़िता ने पुलिस को दिया चौंकाने वाला सबूत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Thu, 22 Nov 2018 05:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक की शिकार महिला अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए महीनों से भटक रही है। महिला ने बुधवार को एसएसपी से शिकायत की।
उन्हें सबूत के तौर पर एक ऑडियो क्लिप भी सौंपी, इसमें देवर उससे अपने साथ हलाला करने का दबाव डाल रहा है। आजमनगर इलाके की महिला ने बताया कि वह मूलरूप से मुंबई की रहने वाली है।
पांच साल पहले बरेली रिश्तेदारी में आई तो आजमनगर में उसकी शादी करा दी गई। कुछ ही दिनों बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पति ने साफ कह दिया कि चाहे जो धंधा करो, उसे कमाकर दो।
मना किया तो ससुरालियों ने 13 नवंबर को पिटाई करके बेटी के साथ घर से निकाल दिया। पति ने तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म करने की बात कह दी।

वह शहर में ही अपनी मौसी के घर पहुंची तो पति और देवरों ने वहां आकर मारपीट की। इसके बाद भी उसने पति के साथ रहने की इच्छा जताई तो देवर ने उस पर अपने साथ हलाला का दबाव डाला।
विरोध किया तो देवरानी ने परेशानी से बचने की खातिर ऐसा करने को कहा। उसने दो दिन पहले कोतवाली पुलिस को तहरीर दी लेकिन अब तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विरोध किया तो देवरानी ने परेशानी से बचने की खातिर ऐसा करने को कहा। उसने दो दिन पहले कोतवाली पुलिस को तहरीर दी लेकिन अब तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।