फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three friends died in road accident returning after celebrating their birthday in bareilly

बरेली में भीषण हादसा: मिनी ट्रक से टकराई कार, जन्मदिन मनाकर लौट रहे तीन दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Wed, 31 Jul 2024 06:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 31 Jul 2024 06:58 AM IST
सार

Road Accident in Bareilly: बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में मंगलवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जन्मदिन मनाकर लौट रहे दोस्तों की कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। 

विज्ञापन
three friends died in road accident returning after celebrating their birthday in bareilly
कामरान, सोनू और ताजीम के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 10:40 बजे मिनी ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। इनमें से एक के जन्मदिन की पार्टी मनाकर सभी अपने घर शाही कस्बा लौट रहे थे। उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


कस्बा शाही के मोहल्ला हसनपुर निवासी ताजीम (22), नेहरू नगर के कामरान (23) और वलीनगर के सोनू (22) व जुनैद (22) मंगलवार को कार से बरेली आए थे। नैनीताल रोड स्थित एक होटल में कामरान की जन्मदिन की पार्टी मनाने के बाद वे घर लौट रहे थे। रास्ते में सीबीगंज-मथुरापुर के बीच हादसा हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फोरलेन हाईवे पर एक कट से मुड़ते वक्त विपरीत दिशा से आ रहे डीसीएम मिनी ट्रक से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए। ताजीम, कामरान और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जुनैद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

three friends died in road accident returning after celebrating their birthday in bareilly
हादसे के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

इकलौता बेटा था कामरान 
घटना के वक्त कार कौन चला रहा था, अभी यह साफ नहीं हो सका है। हादसे के बाद चालक डीसीएम को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। देर रात युवकों के परिजन समेत शाही के काफी लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। कामरान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

प्रतिष्ठित परिवार से थे तीनों युवक 
हादसे में जान गंवाने वाले तीनों दोस्त प्रतिष्ठित परिवार के बेटे थे। पठान परिवारों के हमउम्र युवक आपस में दूर के रिश्तेदार और गहरे दोस्त थे। कामरान का मंगलवार को जन्मदिन था। वह बिल्डिंग मैटेरियल का काम करने वाले मिराज अली का इकलौता बेटा था। दिन में कामरान परिवार के साथ व्यस्त रहा। शाम को दोस्तों के साथ चला गया। रात में हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

three friends died in road accident returning after celebrating their birthday in bareilly
इसी मिनी ट्रक से हुई थी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
जिस कॉलेज में पढ़ाई, उसी के सामने हुआ हादसा 
कामरान समेत दूसरे साथियों की मौत के बाद उनके कई दोस्त भी शहर से आ गए थे। दोस्त शबाव खान ने बताया कि कामरान और जुनैद की पढ़ाई उत्कर्ष कॉलेज से चल रही थी। घटनास्थल भी लगभग इसी कॉलेज के सामने ही है। ऐसे में इस बात को लेकर भी चर्चा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed