{"_id":"5d3c2a5c8ebc3e6ccc03cdea","slug":"three-died-and-one-injured-in-accident-between-two-trucks","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: खड़े ट्रक में जा घुसा मोरंग भरा ट्रक, तीन की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: खड़े ट्रक में जा घुसा मोरंग भरा ट्रक, तीन की मौत, एक घायल
Sat, 27 Jul 2019 05:04 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Sat, 27 Jul 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
गजरौला कस्बे के पास सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा में असम हाईवे पर गजरौला कस्बे के पास शनिवार सुबह हो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। मोरंग भरी एक 20 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दूसरी ट्रक में पीछे की ओर से जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर खड़ा ट्रक नीचे खाई में गिर गया, जबकि मोरंग भरा ट्रक आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह पांच बजे के करीब पीलीभीत के नौगवां पकड़िया गांव निवासी नवी शेर ट्रक में मोरंग भरकर पूरनपुर जाने के लिए निकले थे। उनके साथ बड़े भाई वली शेर, गांव के ही रहने वाले सिकंदर अली और साले इरजान भी थे।
विज्ञापन
पुरनपुर जाने के रास्ते में ही यह दुर्घटना हो गई। टक्कर के बाद चारो लोग ट्रक में ही फंसे रह गए थे। सूचना मिलने पर गजरौला थानाध्यक्ष, सुनगढ़ी थानाध्यक्ष, एसडीएम सदर वंदना त्रिवेदी और सीओ सिटी धर्म सिंह पुलिस बल के साथ मार्छाल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
गैस कटर और जेसीबी की मदद से ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी और नवी शेर गंभीर अवस्था में पड़े हुए थे। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। खबर मिलने पर पहुंचे परिवार वालों से जानकारी लेकर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।