{"_id":"5ca44cfbbdec22143b6f15aa","slug":"three-children-died-after-television-set-exploded-in-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: शॉर्ट सर्किट से टीवी में लगी आग, दम घुटने से तीन बच्चों की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: शॉर्ट सर्किट से टीवी में लगी आग, दम घुटने से तीन बच्चों की मौत, एक की हालत गंभीर
Wed, 03 Apr 2019 10:13 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली (बदायूं)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली (बदायूं)
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 03 Apr 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात को टीवी देखते-देखते सो जाने के बाद हुए हादसे में तीन बच्चों की जान चली गई। शार्ट सर्किट से टीवी में लगी आग के बाद बंद कमरे में धुआं भर गया और इन चचेरे-तहेरे भाई बहनों का दम घुट गया। एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा बदायूं शहर से सटे गांव कठोली में मंगलवार रात हुआ। हादसे से पहले दो बच्चे कुछ ही देर पहले कमरे से चले गए थे, जिससे वे हादसे का शिकार होने से बच गए।
विज्ञापन
ग्राम कठोली निवासी सुलेमान का बेटा फरदीन (7) और शानू (8) अपने घर के छोटे कमरे में मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे टीवी देख रहे थे। उनके साथ सुलेमान के बड़े भाई इशाकत की बेटी शिखा बानो (10), दूसरी बेटी इल्मा (12) और मझले भाई फिरासत की बेटी शबनम (11) और बेटा अमन (10) भी थे। टीवी एक मेज पर रखा था। उसी दौरान बच्चों में झगड़ा हो गया और इल्मा नाराज होकर अपने घर चली गई। उसके बाद सभी बच्चे टीवी देखते-देखते उसी कमरे में सो गए।
विज्ञापन
परिवार वालों के मुताबिक रात करीब साढ़े 11 बजे शॉर्ट सर्किट से टीवी में कोई फाल्ट हुआ। इस पर अमन परिवार वालों की डांट से बचने के लिए दूसरे घर में जाकर सो गया। बाकी बच्चे कमरे में सोते रह गए। परिवार वाले जब बुधवार सुबह उठे और झाडू लगाने के लिए कमरा खोला तो कमरे में धुआं ही धुआं देखकर दंग रह गए। उन्होंने बच्चों को देखा तो तब तक सुलेमान के बेटे फरदीन, फिरासत की बेटी शबनम और इशाकत की बेटी शिखा की मौत हो चुकी थी, जबकि शानू की सांसें चल रही थीं।
विज्ञापन
धुएं से सभी बच्चों के चेहरे तक काले पड़ गए थे। परिवार वाले शानू को तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे भर्ती करा दिया गया। एक ही परिवार में सगे चचेरे-तहेरे तीन भाई-बहनों की मौत से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओपी गौतम ने मौका मुआयना किया और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि, शॉर्ट सर्किट से टीवी में आग लग गई थी, जिससे कमरे में धुआं फैल गया। कमरे में तीन बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। फिलहाल बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।