फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three accused of robbery arrested, one shot in the leg

Bareilly News: लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Wed, 18 Jun 2025 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Three accused of robbery arrested, one shot in the leg
बरेली। सुभाषनगर थाना पुलिस ने सोमवार रात बदायूं रोड पर मुठभेड़ में लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग के दौरान दरोगा राहुल शर्मा के बाएं हाथ से गोली छूकर निकल गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। ये बदमाश महिलाओं से चेन स्नेचिंग करते थे। पुलिस ने दो घटनाओं में लूट की रकम के आठ हजार रुपये, तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि सोमवार रात सुभाषनगर पुलिस ने सूचना के आधार पर मदर्स पब्लिक स्कूल के सामने आरोपियों की घेराबंदी की। फरीदापुर रोड पर भागते समय खुद को फंसता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे दरोगा राहुल शर्मा आंशिक रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इधर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में जगतपुर गौटिया निवासी अयान खां के पैर में गोली लग गई। चनेहटा निवासी इमरान और अबरेज को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
घायल दरोगा राहुल शर्मा व अयान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने 13 जून को किला थाना क्षेत्र में रामपुर रोड पर एक महिला से पर्स और कुंडल लूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट के रुपये आपस में बांटकर मौज-मस्ती में खर्च कर दिए। फिर सुभाषनगर क्षेत्र में एक महिला के जेवर लूट लिए थे।
तीनों बदमाशों पर पहले से लूट और आर्म्स एक्ट समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed