Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three accused including woman who planted the bullet in her body were sent to jail in bareilly

बरेली गोलीकांड: शरीर में गोली प्लांट कराने वाली शमोली समेत तीनों आरोपी भेजे गए जेल, साजिश के पीछे सियासी खेल!

Sat, 12 Apr 2025 11:57 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Apr 2025 11:57 AM IST
सार

बरेली में फर्जी गोलीकांड की साजिश रचने वाली महिला समेत तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में राजनीतिक एंगल भी सामने आया है। फर्जी गोलीकांड के पीछे सियासी खेल होने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
three accused including woman who planted the bullet in her body were sent to jail in bareilly
Bareilly Woman Planted Bullet - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के एक जनप्रतिनिधि और उनके बेटे को जेल भिजवाने के लिए झोलाछाप की मदद से अपने कंधे में गोली प्लांट कराने वाली महिला शमोली कौशिक राजनीतिक खेल का मोहरा हो सकती है। लगातार दूसरी बार इस तरह की कोशिश करने वाली महिला को लेकर राजनीतिक हलके में सरगर्मी है। आशंका के चलते पुलिस भी हर बिंदु पर जांच कर रही है। उधर, महिला समेत तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


वर्ष 2023 में शमोली कौशिक ने अज्ञात लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोर्ट में बयान के दौरान उसने एक जनप्रतिनिधि का नाम लेकर सनसनी मचा दी थी। तब भी इस मामले में राजनीतिक साजिश की आशंका नजर आ रही थी। शमोली की साजिश ने एक बार फिर शहर की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: ई-रिक्शा से कुचलकर बेटे की मौत, जिला अस्पताल में संवेदनहीनता... शव गोद में लेकर गया पिता
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक नगर निगम की सियासत में भी कुछ साल से शह-मात का खेल चल रहा है। शहर के एक सत्ताधारी नेता के परिवार का सदस्य निगम में ठेकेदारी करता है। बताया जाता है उसे और खुद को निगम के कामों में तवज्जो न मिलने पर जनप्रतिनिधि ने अंदरखाने ही दूसरे नेता से बैर ठान रखी है। इसके बाद शमोली का मामला सामने आया था। 

Trending Videos

राजनीतिक कारणों से लगाए थे आरोप 
पुलिस की जांच में पता चला था कि महिला ने उस समय राजनीतिक कारणों से आरोप लगाए थे। इसके काफी सबूत कोतवाली पुलिस के हाथ लगे थे। सबसे खास बात स्मार्ट सिटी के कैमरों से ली गई फुटेज थी, जिसने ठेकेदार और महिला की मिलीभगत की पोल खोल दी थी। इस बात का खुलासा होने पर बात इतनी आगे बढ़ गई कि पार्टी के बड़े नेताओं को हस्तक्षेप करना पड़ा था। उस समय मजबूत सबूतों के कारण एक नेता का पलड़ा भारी तो दूसरे का हल्का पड़ गया था। पार्टी आलाकमान ने उनको राजनीतिक नुकसान भुगतने की हिदायत भी दी थी। 

इसके बाद सत्तापक्ष से जुड़े दोनों नेताओं के बीच अंदरखाने खींचतान जारी रही। अब शमोली ने एक बार फिर उसी जनप्रतिनिधि को फंसाने के लिए बड़ी साजिश रच डाली। पुलिस भी इस एंगल पर जांच कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई राजनीतिक रंजिश तो नहीं है। अधिकारी फिलहाल खुलकर कुछ नहीं बोल रहे, लेकिन इस तरह के सबूत मिले तो किसी न किसी को नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। 

यह था मामला 
दुष्कर्म और गोली मारने की झूठी साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने महिला समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। इनमें महानगर निवासी सोनू, जिला अस्पताल का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रोहताश, ऑपरेशन कर गोली प्लांट करने वाले झोलाछाप शराफत शामिल हैं। 

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के महानगर की शामली ने 29 मार्च को आरोप लगाया था कि वह 300 बेड अस्पताल के पास मेडिकल स्टोर से दवा लेकर लौट रही थी। रास्ते में कार सवार पांच लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। तीन लोगों ने चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे चलती कार से गांधी उद्यान के पास फेंक दिया। उसको गोली भी मार दी। पुलिस जांच में कहानी फर्जी निकली। 

यह भी पढ़ें- लव मैरिज का अंत: पत्नी सिमरन गई जेल, बहन बोली- भाभी ने बहुत प्रताड़ित किया; ट्रोलर्स ने लिखा- 'जा सिमरन जा'

पूछताछ में महिला ने बताया कि वर्ष 2022 में भी उसने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमे को खारिज करते हुए 182 के तहत न्यायालय में रिपोर्ट भेजी थी। उस मामले में 25 अप्रैल को न्यायालय में अंतिम बयान दर्ज होने थे। महिला को आशंका थी कि उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। इससे बचने के लिए उसने साजिश रची थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed