{"_id":"67f9f777c65c4a6498007bb2","slug":"simran-reached-jail-with-a-two-month-old-innocent-child-in-bareilly-2025-04-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज का अंत: पत्नी सिमरन गई जेल, बहन बोली- भाभी ने बहुत प्रताड़ित किया; ट्रोलर्स ने लिखा- 'जा सिमरन जा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव मैरिज का अंत: पत्नी सिमरन गई जेल, बहन बोली- भाभी ने बहुत प्रताड़ित किया; ट्रोलर्स ने लिखा- 'जा सिमरन जा'
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 12 Apr 2025 10:48 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर सिमरन काफी सक्रिय रहती थी। अब एक्स यूजर्स उसे ट्रोल कर रहे हैं। सिमरन की ट्रोलिंग राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गई है। रजनीश प्रताप सिंह ने लिखा है- लव मैरिज का खौफनाक अंत।
विज्ञापन
1 of 6
सिमरन भेजी गई जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राज को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी सिमरन को पुलिस ने शुक्रवार को सौ फुटा रोड स्थित उद्यान विभाग कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। सिमरन के साथ उसका दो माह का बेटा भी है। पुलिस सिमरन के भाई कांस्टेबल सागर की तलाश कर रही है।
2 of 6
बरेली राज आर्य सुसाइड केस
- फोटो : अमर उजाला
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के आकांक्षा एन्क्लेव निवासी राज की शादी 21 अप्रैल 2024 को शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के रेती रोड की रहने वाली सिमरन से हुई थी। सिमरन का भाई सागर बरेली में ही तैनात है। सिमरन राज और उसके परिजनों को परेशान करती थी।
3 of 6
बरेली राज आर्य सुसाइड केस
- फोटो : अमर उजाला
जेल भिजवाने की धमकी देती थी। उसने सात अप्रैल को सोशल मीडिया पर इस संबंध में स्टेटस भी लगाया था। इससे परेशान राज ने बुधवार को खुदकुशी कर ली थी। राज के भाई सुरेश ने सिमरन, उसके भाई सागर, माता-पिता, बहन और बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
गिरफ्तारी के बाद सिमरन ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने राज और उसके पिता को पिटवाया। उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है। उसके भाई समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 6
बरेली राज आर्य सुसाइड केस
- फोटो : अमर उजाला
बहन बोली-सिमरन ने भाई को बहुत प्रताड़ित किया
राज की बहन पूनम ने बताया कि सिमरन और उसके परिवार की पुरानी रिश्तेदारी है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वालों ने दोनों की शादी धूमधाम से की थी, लेकिन यह नहीं पता था कि सिमरन के घर आने से खुशियां छिन जाएंगी। उसने राज को बहुत प्रताड़ित किया। राज दुकानों पर डिजिटल लेन-देन के लिए क्यूआर कोड लगाने का काम करता था। सिमरन ने आठ अप्रैल को राज को मायके बुलाकर पिटवाया था। शादी के कुछ दिन बाद ही पूनम ने सोशल मीडिया पर सिमरन का एक वीडियो देखा था। इसमें वह एक युवक के साथ थी। जानकारी जुटाई तो पता लगा कि सिमरन का पहले उससे प्रेम प्रसंग था। एक बेटा होने के बाद सभी ने सोचा था कि शायद अब सब ठीक हो जाए, लेकिन राज की जान चली गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।