Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman gang-raped after being drugged

Bareilly News: नशीला पदार्थ पिलाकर विवाहिता से किया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 12 Nov 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 12 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Married woman gang-raped after being drugged
फरीदपुर। कस्बा निवासी विवाहिता ने अशोक और आकाश के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर एक साल तक कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

कस्बे की विवाहिता ने पुलिस को बताया कि राशन कार्ड बनवाने के सिलसिले में आकाश और अशोक का घर पर आना-जाना था। एक दिन दोनों घर पर कोल्ड ड्रिंक लाए। उन्होंने तीन गिलास मंगवाए। वह किचन से नमकीन लेकर आई तो आरोपियों ने जबरन कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसके बाद वह होश में नहीं रही। इसका फायदा उठाकर आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। फिर वही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने एक साल तक कई बार चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

शिकायत पर पति को दी जान से मारने की धमकी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। पीड़िता ने आरोपियों से तंग आकर कमरा बदलकर दूसरी जगह रहना शुरू कर दिया। आरोपी वहां भी पहुंच गए। इसकी जानकारी पति को हुई तो आरोपियों से वीडियो डिलीट करने के लिए कहा। इस पर आरोपियों ने पति से मारपीट की। अब पीड़िता और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महिला और आरोपियों के बीच पहले से संबंध थे। महिला का पति दिवाली पर घर लौटा तो अन्य लोगों ने उसको इस बारे में बताया। इसके बाद तहरीर दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता की रजामंदी पर उसका मेडिकल कराया जाएगा। कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपियों के फोन जब्त कर वीडियो की भी जांच कराई जाएगी। - संदीप सिंह, सीओ

---
दुष्कर्म पीड़िता के पिता को धमकाने का आरोप
रिठौरा। युवती का घर से अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी पीड़िता के पिता पर रिपोर्ट वापस लेने और समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। पिता ने बताया कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण परिवार खौफ में है। उन्होंने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि इज्जतनगर क्षेत्र के गांव मोहरिनयां निवासी जगमोहन दो साथियों की मदद से युवती को रात में कार में अगवा कर ले गया। वे उसे निर्माणाधीन बरेली-पीलीभीत हाईवे के पास ले गए। जगमोहन ने दुष्कर्म किया और दो अन्य ने अश्लीलता की। बाद में पीड़िता को वहीं छोड़कर भाग गए। किसी तरह घर पहुंचकर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्र ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed