{"_id":"6a8c9fdb5f5e88dc480c90cf","slug":"threatened-using-obscene-photos-created-with-ai-raped-multiple-times-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-104772-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एआई से अश्लील फोटो बनाकर धमकाया, कई बार किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एआई से अश्लील फोटो बनाकर धमकाया, कई बार किया दुष्कर्म
Tue, 25 Aug 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजगंज। क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए की छात्रा ने परिचित आरिस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह डेढ़ वर्ष से बुरी नजर रखता है। एआई से अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर उसने कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी और उसके पिता आशिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
छात्रा ने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम आईडी आरिस ने हैक कर ली। उसने अन्य युवक के साथ छात्रा के अश्लील फोटो बनाकर पोस्ट कर दिए। शारीरिक संबंध बनाने की शर्त पर फोटो डिलीट करने का वादा किया। वह नए फोटो बनाकर लगातार धमकाता रहा। इस बीच कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरिस और उसके पिता आशिक से शिकायत करने पर गालियां मिलीं। जब शारीरिक संबंध बनाने से इन्कार कर दिया तो आरिस ने अश्लील फोटो सोशल साइट्स पर वायरल कर दिए। इससे परेशान होकर छात्रा ने पढ़ाई भी छोड़ दी। सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा ने बताया कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।