फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The body of youth missing for four days was found on the banks of Ramganga in Bareilly

बरेली: चार दिन से लापता युवक का शव रामगंगा किनारे मिला, परिजन ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 25 Aug 2026 02:08 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 25 Aug 2026 02:08 PM IST
सार

बरेली जिले में चार दिन से लापता युवक का शव सोमवार रात सिरौली थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी किनारे मिला। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
The body of youth missing for four days was found on the banks of Ramganga in Bareilly
अर्जुन मौर्य का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में चार दिन से लापता एक युवक का शव सोमवार रात सिरौली थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में रामगंगा नदी के किनारे मिला। शव की पहचान के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, हालांकि पुलिस अभी कुछ कहने से बच रही है। पोस्टमॉर्टम व जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है। 

विज्ञापन


सोमवार को नदी किनारे शव देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन्होंने तत्काल सिरौली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो मृतक की पहचान नामदारगंज गांव निवासी अर्जुन आर्य के रूप में हुई। सीओ मीरगंज अजय कुमार व सिरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। 
विज्ञापन


फिलहाल परिजन ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। अर्जुन के ताऊ ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि अर्जुन 22 अगस्त को दोपहर दो बजे घर से निकला था। पूरे दिन वापस न आने पर उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 24 अगस्त को थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के साथ रहता था अर्जुन
अर्जुन का छोटा भाई गोपी पकौड़ी बेचता है। उसके पिता अरविंद हरियाणा में नौकरी करते हैं और मां का निधन हो चुका है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed