{"_id":"6a8ca594eade63872a0e1db2","slug":"greater-bareilly-project-taking-shape-sectors-named-after-mountain-ranges-bareilly-news-c-4-bly1015-952502-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आकार ले रही ग्रेटर बरेली परियोजना, पर्वत शृंखलाओं पर रखे सेक्टरों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आकार ले रही ग्रेटर बरेली परियोजना, पर्वत शृंखलाओं पर रखे सेक्टरों के नाम
Tue, 25 Aug 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ग्रेटर बरेली आवासीय योजना अब आकार लेने लगी है। कई सेक्टरों में काम तेजी से चल रहा है। योजना के 11 सेक्टरों का नामकरण देश की प्रमुख पर्वत शृंखलाओं व पर्वतों के नाम पर रखे गए हैं।
नई योजना के तहत सेक्टर-एक से 11 तक का नाम हिमाद्रि, शिवालिक, नीलगिरि, सह्याद्रि, विंध्याचल, धौलाधार, मेरु, नंदा देवी, त्रिशूल, केदार गिरि और गोवर्धन एन्क्लेव रखा गया है। इससे पहले रामगंगा नगर में सेक्टरों को नदियों के नाम से पहचान मिली थी।
हिमाद्रि और शिवालिक सेक्टर के बीच से गुजर रही नहर को एक आकर्षक कैनाल फ्रंट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस टाउनशिप का उद्देश्य आधुनिक सुविधाओं के साथ एक ऐसी बसावट तैयार करना है, जिसकी अपनी विशिष्ट भौगोलिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय पहचान हो।
विज्ञापन
बीडीए वीसी सौम्या पांडे ने बताया कि सेक्टरों का नामकरण केवल पहचान देने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि पूरी योजना को एक विशिष्ट स्वरूप देने का प्रयास है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप यहां आधुनिक विकास के साथ प्रकृति, संस्कृति और स्थानीय पहचान का समन्वय किया जा रहा है। सेंट्रल पार्क, कैनाल फ्रंट और पर्वतों के नाम पर आधारित सेक्टर इसी समग्र विजन का हिस्सा हैं।
रुद्रवनम पार्क देगा हरित पहचान
ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के ठीक मध्य में स्थित मेरु एन्क्लेव को इस पूरी टाउनशिप का मुख्य केंद्र बनाया गया है। भारतीय परंपरा में मेरु को केंद्रीय पर्वत के रूप में विशेष स्थान प्राप्त है, इसी को ध्यान में रखते हुए इस सेक्टर को विशेष महत्व दिया गया है। इसी क्षेत्र में रुद्रवनम पार्क का निर्माण किया जा रहा है। यह विशाल सेंट्रल पार्क ग्रेटर बरेली के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगा। मेरु एन्क्लेव में ही एक विशिष्ट प्रीमियम आवासीय परिसर भी विकसित किया जा रहा है। इसमें जल्द ही पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी।