{"_id":"5ee138f68ebc3e42ca7a4d30","slug":"threatened-by-threatening-first-give-our-extortion-and-then-build-our-house-bareilly-news-bly4087628112","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा तानकर धमकाया, पहले हमारी रंगदारी दो फिर बनवाना अपना मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा तानकर धमकाया, पहले हमारी रंगदारी दो फिर बनवाना अपना मकान
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा चांद खां में फिर नई घटना से फैली दहशत
विज्ञापन
बरेली। कुछ ही दिन पहले सटोरियों ने कटरा चांद खां में 30 राउंड फायरिंग करने के साथ एक बेकसूर युवक की हत्या कर दहशत फैला दी थी, अब मकान का निर्माण करा रहे एक व्यक्ति पर तमंचा तानकर बदमाशों के रंगदारी मांगने से फिर दहशत फैल गई है।
कटरा चांद खां में बालजती भवन के पास रहने वाले जीशान ने बताया कि वह अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से इलाके के ही कुछ दबंग उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। जीशान का आरोप है कि दो दिन पहले वह अपने मकान के बाहर बैठे हुए थे। इसी बीच इलाके का ही बिलाल अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और उनसे बेवजह गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर तमंचा निकालकर उनके सिर पर रखकर धमकी दी कि मकान बनवाने से पहले वह उसे 20 हजार रुपये की रंगदारी दें। रकम न देने पर जान से मारने की भी धमकी दी। जीशान ने पुलिस को तहरीर दी है।
छेड़छाड़ की शिकायत: मंगलवार को कटरा चांद खां की ही एक युवती ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर छेड़खानी की शिकायत की थी। उसने बताया था कि इलाके के कुछ दबंग पिछले कई दिनों से उसे परेशान कर रहे हैं। आए दिन राह चलते फब्तियां कसते हैं। छेड़छाड़ भी करते हैं।