फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Threat to kill girl if she does not convert to religion

Bareilly News: धर्म परिवर्तन न करने पर युवती को जान से मारने की धमकी

Wed, 22 May 2024 05:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 22 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Threat to kill girl if she does not convert to religion
भोजीपुरा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती पर अंबरपुर निवासी फैजाल धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। मना करने पर उसने घर से उठाकर ले जाने के बाद जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर आरोपी युवक व उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी मोबाइल रीचार्ज की दुकान चलाता है। उसने किसी तरह से बेटी का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। अब वह मेसेज भेजकर बेटी पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। बीते दिनों आरोपी ने व्हाट्सएप पर कॉल करके धर्म परिवर्तन करने के बाद उससे शादी करने के लिए कहा।
विज्ञापन

बेटी ने जब इन्कार किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। यह भी कहा कि वह उसके फोटो एडिट करने के बाद उन्हें अश्लील बनाकर वायरल कर देगा। वह मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भेज रहा है। आरोपी के पिता से शिकायत करने पर उसने भी धमकी दी। इसके बाद वह तहरीर लेकर थाने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा जगत सिंह ने बताया कि फैजाल व उसके पिता आमीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed