{"_id":"6636aa25022f6843b308a4c7","slug":"there-will-be-no-power-cut-from-5th-to-7th-may-responsibility-of-engineers-fixed-bareilly-news-c-4-vns1013-394507-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पांच से सात मई तक नहीं होगी बिजली कटौती, अभियंताओं की जिम्मेदारी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पांच से सात मई तक नहीं होगी बिजली कटौती, अभियंताओं की जिम्मेदारी तय
Sun, 05 May 2024 03:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 05 May 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
बरेली। लोकसभा चुनाव के चलते पांच से सात मई तक जिले के लोगों को बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। बिजली कटौती न हो और लोकल फॉल्ट होने की दशा में उसे तुरंत ठीक कर आपूर्ति चालू कराने के लिए अभियंताओं की जिम्मेदारी तय कर दी गई हैं।
पिछले दिनों आंधी आने के बाद से जिले में कई स्थानों की बिजली आपूर्ति पटरी से उतरी हुई है। लोकल फॉल्ट के चलते रोजाना कटौती हो रही है। पांच से सात मई तक निर्बाध आपूर्ति होती रहे इसके लिए शनिवार को शहर में कई स्थानों पर लाइनों को दुरुस्त करने का काम किया गया। पोलिंग पार्टिंयों की रवानगी और वापसी परसाखेड़ा से होगी।
शनिवार से ही चुनाव के लिए अधिगृहित किए गए वाहनाें का परसाखेड़ा में बनाए गए पार्किंग स्थलों पर पहुंचना शुरू हो गया है। इसको देखते हुए सभी एसडीओ और जेई को भी निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर लें। कटौती किसी हालत में नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
सात मई तक पहले से चल रहे कार्य रोक दिए गए हैं। तीन दिन किसी उपकेंद्र से शटडाउन भी नहीं दिया जाएगा। अधीक्षण अभियंता (शहरी क्षेत्र) अंबा प्रसाद वशिष्ठ ने बताया कि चुनाव के दौरान निर्बाध आपूर्ति के लिए अभियंताओं की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।