फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Then teams raid to stop empty profiteering

फिर खाली मुनाफाखोरी रोकने के लिए बनी टीमों के छापे

Tue, 18 May 2021 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Then teams raid to stop empty profiteering
अभिलेख खंगालती वाणिज्य विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

तीनों टीमें छापे मारने निकलीं, कहीं नहीं मिला मुनाफाखोरी का मामला
विज्ञापन

गली नबावान में टीम के पहुंचते ही बंद हो गया दवा बाजार

बरेली। कोरोना के दौर में दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और जरूरी चीजों की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की शिकायतें मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद गठित की गई वाणिज्य कर विभाग के अफसरों की टीमें मुनाफाखोरों पर अब तक कोई ठोस हाथ नहीं डाल पाई हैं। सोमवार को भी टीमों ने मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा लेकिन खाली हाथ ही लौट आईं।
दरअसल टीमों के गठन के बाद से ही कारोबारी अलर्ट हो गए हैं। पहले ही दिन जब टीम शास्त्री मार्केट में छापा मारने की तैयारी कर रही थी तो सूचना लीक हो जाने से पूरा मार्केट बंद कर दिया गया था। सोमवार को शहर में कुछ मेडिकल स्टोर और अस्पतालों में जांच की गई। दूसरे नंबर की टीम के वाणिज्य कर अधिकारी भानु प्रताप और कमल कांत बेलवाल गली नवाबान में जांच करने पहुंचे। टीम के आते ही आननफानन अधिकांश दुकानें बंद कर दी गई। खुली दुकानों पर अधिकारियों ने बिल देखे मगर कोई गड़बड़ी पकड़ में नहीं आई।
विज्ञापन

एक नंबर की टीम के वाणिज्य कर अधिकारी अनिल कुमार तिवारी और विनोद किशोर ने बदायूं रोड पर अस्पतालों और मेडिकल स्टोरों की जांच की। मेधांश और दया अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के तीमारदारों से बातचीत की गई। मेडिकल स्टोर पर बिल देखे गए। यहां भी कोई गड़बड़ी पकड़ में नहीं आई। तीन नंबर टीम के सीटीओ नितिन बाजपेई ने पीलीभीत बाईपास पर जांच की। जनता मेडिकल और बास मेडिकल पर काफी भीड़ थी। दवा खरीद कर जा रहे लोगों को रोककर उनके बिलों का एमआरपी से मिलान कराया। वर्मा केमिस्ट, महागौरी, वीरा आदि पर भी कागज खंगाले। मगर कोई मामला पकड़ में नहीं आया। कोविड की दवाइयों की भी कमी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed