{"_id":"68741ba7cc7755a18901ceeb","slug":"the-transformer-kept-burning-for-two-and-a-half-hours-the-engineers-did-not-receive-the-call-bareilly-news-c-4-vns1074-681293-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ढाई घंटे तक धधकता रहा ट्रांसफार्मर, अभियंताओं ने नहीं रिसीव की कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ढाई घंटे तक धधकता रहा ट्रांसफार्मर, अभियंताओं ने नहीं रिसीव की कॉल
विज्ञापन
गेट पर ताला डालकर सोते रहे एसएसओ, दिव्यांग लाइनमैन अकेले सीढ़ी लगाकर ट्रांसफार्मर पर चढ़ा, वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने जिम्मेदारों से किया जवाब-तलब
बरेेली। सीबीगंज के लोहिया विहार उपकेंद्र से जुड़ा ट्रांसफार्मर रविवार तड़के ढाई घंटे तक धधकता रहा। इस दौरान सब स्टेशन ऑफिसर (एसएसओ) शिवम मुख्य गेट पर ताला डालकर सोते रहे। क्षेत्रवासियों ने उपकेंद्र के नंबर सहित अवर अभियंता (जेई) रविंद्र कुमार व उप खंड अभियंता (एसडीई) अभिषेक कपासिया को कॉल की, पर किसी ने रिसीव नहीं की। इसके बाद एक दिव्यांग लाइनमैन अकेले ही सीढ़ी लगाकर ट्रांसफार्मर पर चढ़ा और फाल्ट को दुरुस्त करने में जुट गया। इसका वीडियो वायरल होने पर उच्चाधिकारियों ने जिम्मेदारों से जवाब तलब किया है।
बिजली निगम के अभियंतायों और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से आग पर समय से काबू नहीं पाया जा सका। इस कारण ट्रांसफार्मर का पूरा एलटी बॉक्स राख हो गया। सीबीगंज कस्बे की बिजली आपूर्ति करीब ढाई घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन
एक हाथ से काम करता दिखा लाइनमैन
लोहिया विहार उपकेंद्र पर एसएसओ और दिव्यांग लाइनमैन मान सिंह के अलावा रात्रि में कोई स्टाफ तैनात नहीं है। मान सिंह का एक हाथ कंधे से कटा हुआ है। इसके बावजूद उसने एक हाथ से जल रहे ट्रांसफार्मर की लाइट को काटा। इसके बाद सीबीगंज कस्बे की सप्लाई को चालू कराया। संवाद
--
इस तरह की लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीडियो का संज्ञान लिया गया है। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराकर निश्चित तौर पर कार्रवाई कराई जाएगी। - सुरेंद्र कुमार गौतम, एक्सईएन, 11केवी वर्टिकल
-- --
औद्योगिक क्षेत्र में 10 घंटे बिजली कटौती, डीजल के भरोसे उद्यमी
सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक लिया गया था शटडाउन, शाम सात बजे आई बिजली
बरेली। फाल्ट, ट्रिपिंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए बिजली निगम पांच घंटे शटडाउन की सूचना देकर दस घंटे बिजली कटौती कर रहा है। रविवार को परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में यही स्थिति रही। शाम सात बजे बिजली आपूर्ति शुरू होने तक उद्योग जनरेटर के सहारे रहे।
परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में लाइनों की मरम्मत के लिए शनिवार शाम को बिजली निगम की ओर से मेसेज जारी हुआ था। रविवार सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक औद्योगिक फीडर पर शटडाउन की जानकारी दी थी। इसके लिए उद्यमियों ने तैयारी कर ली थी। जरूरत के अनुसार ईंधन आदि की व्यवस्था भी कर ली थी। रविवार सुबह नौ बजे बिजली काट दी गई। अपराह्न तीन बजे तक भी जब लाइट नहीं आई तो कुछ उद्यमियों ने अफसरों को कॉल भी की, पर रिसीव नहीं हुई। लिहाजा, जनरेटर के लिए अतिरिक्त ईंधन मंगाना पड़ा।
आईआईए बरेली चैप्टर के चेयरमैन मयूर धीरवानी के मुताबिक, दस घंटे तक लाइट कटने से कारोबार खासा प्रभावित रहा। जिन फैक्टरियों में क्षमता के अनुसार जनरेटर की व्यवस्था नहीं है, वहां उत्पादन प्रभावित रहा। शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल होने पर कार्य सुचारु हो सका। ब्यूरो