फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The thrill of Under-19 zonal cricket will begin from April 20.

Bareilly News: 20 अप्रैल से शुरू होगा अंडर-19 जोनल क्रिकेट का रोमांच

Fri, 17 Apr 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 17 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The thrill of Under-19 zonal cricket will begin from April 20.
बरेली। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बरेली मंडल के अंडर-19 जोनल क्रिकेट मैचों का आयोजन 20 अप्रैल से होने जा रहा है। ये सभी मुकाबले शहर के निशांत पटेल स्टेडियम में खेले जाएंगे। बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कर्नल सीता राम सक्सेना ने बताया कि इन मैचों के प्रदर्शन के आधार पर ही मंडल टीम का चयन किया जाएगा, जो आगे चलकर लखनऊ में आयोजित होने वाली अंतर-मंडल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला 20 अप्रैल को शाहजहांपुर और पीलीभीत के बीच खेला जाएगा। इसके अगले दिन यानी 21 अप्रैल को बरेली और बदायूं की टीमें आमने-सामने होंगी। शेड्यूल के अनुसार, 22 अप्रैल को हारने वाली टीमों के बीच मैच होगा, जबकि 23 को विजेता टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

यूपीसीए की ओर से संचालित ये सभी मैच 50-50 ओवर के फॉर्मेट में खेले जाएंगे। खेल भावना और अनुशासन बनाए रखने के लिए मैचों का संचालन सुबह आठ बजे से शुरू कर दिया जाएगा। आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एक ऑब्जर्वर, एक स्कोरर और दो अंपायरों की भी नियुक्ति की गई है। इस टूर्नामेंट को लेकर युवा खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है क्योंकि यहीं से उनके लिए लखनऊ के बड़े मंच का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed