{"_id":"6845e5fd215283c59305ae0a","slug":"the-thieves-broke-into-the-house-and-stole-cash-and-jewellery-worth-rs-25000-bareilly-news-c-4-1-bly1039-658742-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नकब लगाकर 25 हजार की नकदी व आभूषण ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नकब लगाकर 25 हजार की नकदी व आभूषण ले गए चोर
विज्ञापन
भोजीपुरा। चोरों ने शनिवार की रात एक मकान में नकब लगाकर 25 हजार की नकदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
थाना क्षेत्र के गांव रमियांपुर निवासी दिनेश सात जून की रात परिवार के साथ घर सोए हुए थे। रात में किसी समय चोर मकान के पीछे से नकब लगाकर घर में घुस गए। कमरे में रखे संदूक को तोड़कर उसमें रखे 25 हजार, दो जोड़ी सोने के गले के हार, एक टीका, एक बेसर, दो जोड़ी कुंडल, बच्चों के दो दाने, दो अंगूठी, एक मांग पट्टी आदि चोरी कर ले गए।
दिनेश को प्रातः जागने पर घटना की जानकारी हुई। दिनेश ने डायल 112 को काॅल करके घटना की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास गांवों के संदिग्ध लोगों के संबंध में जानकारी ली। पीड़ित ने घटना की तहरीर भोजीपुरा थाने में दी है। संवाद