फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The site for exam form correction suddenly shut down, leaving students worried.

Bareilly News: परीक्षा फॉर्म संशोधन की साइट अचानक हुई बंद, छात्र हुए परेशान

Tue, 14 Apr 2026 03:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 14 Apr 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
The site for exam form correction suddenly shut down, leaving students worried.
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं, लेकिन इसमें चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म के संशोधन के लिए भी सोमवार को साइट खुली, इसके बाद अचानक से साइट अत्यधिक लोड के कारण चली ही नहीं। इस पर बरेली कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों में विद्यार्थी अपना फॉर्म संशोधित कराने पहुंचे।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में फॉर्म संशोधन कराने के लिए छात्रों की भीड़ पहुंच गई। जहां साइट नहीं चलने से छात्र सुबह दस बजे से ही खड़े रहे। परेशान छात्रों ने लंबा इंतजार किया। इसके बाद शाम तक धीमी गति से साइट चल सकी। बताया जा रहा है कि वार्षिक पाठ्यक्रम की परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी होने से विश्वविद्यालय की वेबसाइट चल नहीं रही थी। इसके लिए छात्रों को धैर्य रखने को कहा गया। प्रवेश पत्र डाउनलोड होने के बाद परीक्षा फॉर्म संशोधन का कार्य आसानी से हो सकेगा।
विज्ञापन




सुरक्षाकर्मी की भी व्यवस्था की गई
बरेली कॉलेज में उप प्राचार्य प्रो. वंदना शर्मा, डीएसडब्ल्यू प्रो. एमबी कलहंस व परीक्षा और प्रवेश नियंत्रक एके सिंह ने दोपहर करीब 12:30 बजे छात्रों के बीच पहुंचकर व्यवस्था देखी। उप प्राचार्य ने बताया कि सुबह दस बजे से चार काउंटर सक्रिय कराए गए हैं। इस समय बीए, बीएससी, बीकॉम व अन्य विषयों के चतुर्थ सेमेस्टर के सर्वाधिक विद्यार्थी हैं, जिन्हें प्रबंधित करने के लिए काउंटर के पास एक महिला व दो पुरुष सुरक्षाकर्मी की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed