{"_id":"6a778897cc9bdc89b90b52e8","slug":"the-ritual-of-kul-was-performed-in-the-dargah-premises-bareilly-news-c-4-bly1015-942352-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दरगाह परिसर में अदा की गई कुल की रस्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दरगाह परिसर में अदा की गई कुल की रस्म
Sun, 09 Aug 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
बरेली। दरगाह परिसर में आला हजरत के कुल की रस्म अदा की गई। इसमें आला हजरत खानदान के बुजुर्ग मन्नानी मियां ने कुरान की तिलावत की। मौलाना अब्दुल्लाह रजा कादरी ने सलातो सलाम और फातेहा के बाद मुल्क में अमन-ओ-अमान की दुआ की। इसके बाद गुलपोशी की गई। पूर्व में मोईन रजा, मौलाना सलमान रजा ने मनकबत पढ़कर आला हजरत को खिराज-ए-अकीदत पेश की। इस मौके पर मौलाना नवेद रजा, बारी रजा, फैज रजा तहसीनी, माहिन रजा, डॉ शहरोज, मौलाना इमरान, मोहम्मद अली, तालिब रजा, मौलाना सलमान मौजूद रहे।
जायरीन के लिए लगाया लंगर
बरेली। मुफ्ती आजम हिंद मार्केट में नूरी लंगर का आयोजन किया गया। यहां उर्स के पहले दिन से लेकर शनिवार तक खाने का इंतजाम किया गया। इसमें तहरी, छोले भटूरे आदि शाकाहारी व्यंजन परोसे गए। सैयद शाजू अली, हसन काजमी, डॉ. मुजीब, फैजी अली, फैज बेग आदि ने चाय आदि का इंतजाम किया।