फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The race to get a job begins even before completing studies.

Bareilly News: पढ़ाई पूरी होने से पहले ही नौकरी पाने की दौड़ शुरू

Sun, 17 May 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 17 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The race to get a job begins even before completing studies.
बरेली। नौकरी पाने के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बीटेक पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों की दौड़ बीटेक खत्म होने से पहले ही शुरू हो चुकी है। इस राह में चुनौतियां भी कड़ी हैं। ज्यादातर विद्यार्थियों को अब तक मनचाही नौकरी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

हाल ही में कई कंपनियां आईं। कुछ विद्यार्थियों का चयन भी किया, मगर ज्यादातर विद्यार्थी कम पैकेज और अधिक शर्तों को लेकर संतुष्ट नहीं है। कई विद्यार्थी ऑनलाइन व ऑफलाइन एक दिन में 20-20 कंपनियों में आवेदन करते हैं, लेकिन कहीं से प्रतिक्रिया नहीं आती।
विज्ञापन

बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थी आशुतोष ने बताया कि हाल ही में उनका एक कंपनी में चयन हुआ है। 30 हजार रुपये मासिक वेतन पर कंपनी पश्चिम बंगाल भेज रही है। दूसरी कंपनी का ऑफर 20 से 25 हजार रुपये मासिक का है। कार्यस्थल नोयडा रहेगा। मैं कम से कम 45 हजार रुपये प्रतिमाह का वेतन चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वजह से और विकल्पों को खंगाल रहा हूं। वाराणसी से यहां आकर पढ़ाई की। पाठ्यक्रम पूरा होने को है। नौकरी के लिए अन्य साथी भी मशक्कत कर रहे हैं।
संपर्कों का इस्तेमाल करके खोज रहे नौकरी
बीटेक इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के विद्यार्थी अंकुश ने बताया कि हाल ही में एक कंपनी में चयन हुआ, लेकिन इससे संतुष्ट नहीं हूं। अब नई कंपनी के लिए इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं।

बीटेक अंतिम वर्ष के विद्यार्थी अनमोल गंगवार ने बताया कि एक कंपनी में चयन हुआ था, जहां सिक्योरिटी मनी के नाम पर ही 22 हजार रुपये जमा करने थे। मैं कंपनी में इंटरव्यू देने से पहले उसके ऑनलाइन रिव्यू भी चेक करता हूं। रोजाना 20 ईमेल भेज रहा हूं, ज्यादातर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आती।

बीटेक के छात्र अर्जुन पंडित ने बताया कि उनका चयन एक कंपनी में 30 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर हुआ है, मगर कंपनी की शर्तें बहुत हैं। इसलिए अपने संपर्कों से नोएडा और दिल्ली की कंपनियों में नौकरी तलाश रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed