फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The miscreants who came to buy cigarettes threw chilli in the eyes of the shopkeeper and opened fire.

Bareilly News: सिगरेट लेने आए बदमाशों ने दुकानदार की आंखों में झोंकी मिर्च, फायरिंग की

Thu, 26 Oct 2023 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 26 Oct 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
The miscreants who came to buy cigarettes threw chilli in the eyes of the shopkeeper and opened fire.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदपुर। सिगरेट लेने आए बदमाशों ने एक दुकानदार की आंखों में पिसी हुई लाल मिर्च झाेंक दी। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। दुकानदार ने बचकर भागने की कोशिश की तो उस पर भी फायरिंग कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये बदमाशों की तलाश कर रही है।

मोहल्ला ऊंचा निवासी खालिद का कस्बे के मुख्य मार्ग पर एक बरातघर के सामने खोखा है। बुधवार रात करीब नौ बजे छह-सात लोग वहां पहुंचे। खालिद का कहना है कि उससे इन लोगों ने सिगरेट मांगी। वह सिगरेट की डिब्बी उठा रहा था तभी बदमाशों ने उसकी आंखों में पिसी हुई लाल मार्च झोंक दी। शोर मचाया तो हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुनकर वह जान बचाने के लिए भागा तो उस पर भी फायरिंग कर दी। वह बाल-बाल बचा। फायरिंग होने से वहां भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले वहां से भाग चुके थे। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले पर सात लोग भागते हुए दिखे हैं। हालांकि, इनकी अभी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। - गौरव सिंह, सीओ फरीदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed