फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The method of infection of TB and Covid-19 is almost same, caution should be used in investigation

टीबी और कोविड-19 के संक्रमण का तरीका लगभग एक जैसा, जांच में बरतें सावधानी

Sat, 09 May 2020 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
The method of infection of TB and Covid-19 is almost same, caution should be used in investigation
कोरोना थर्मल स्कैनिंग - फोटो : पीटीआई

दोनों के लक्षण भी मिलते-जुलते, शक होने पर टीबी के साथ कराएं कोरोना की भी जांच

विज्ञापन
बरेली। कोरोना (कोविड-19) और क्षय रोग यानी टीबी के संक्रमण का तरीका और लक्षण लगभग मिलते-जुलते है। लिहाजा संक्रमण की जद में आने से बचने के लिए मरीजों के साथ ही मेडिकल स्टाफ को भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए मेडिकल स्टाफ को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि यदि कोई मरीज टीबी की जांच कराने आता है तो उन्हें क्या-क्या सावधानी बरतनी होंगी। अगर उन्हें लगता है कि मरीज में टीबी से ज्यादा कोरोना के लक्षण नजर आ रहे हैं तो वे परामर्श लेकर उसकी कोरोना की भी जांच करा सकते हैं।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार गर्ग ने बताया कि कोरोना जहां वायरस जनित संक्रमण है तो टीबी वैक्टीरियल है, लेकिन दोनों ही सूक्ष्म और अदृश्य हैं। दोनों के संक्रमण के लक्षण प्रथम दृष्टया समान होते हैं, इसलिए इस तरह के लक्षण वाले मरीजों के सामने आने पर उनकी बेहद सावधानी के साथ बारीकी से जांच की आवश्यकता है, यदि किसी में समान लक्षण के चलते निर्णय लेने में दिक्कत हो तो विशेषज्ञों से परामर्श लेकर ऐसे मरीजों की टीबी और कोरोना दोनों की जांच कराई जा सकती है। टीबी और कोरोना दोनों ही मामलों में संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों के संपर्क में आने से दूसरा व्यक्ति भी संक्रमित हो सकता है। लिहाजा टीबी रोगियों की जांच के समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। संक्रमण से बचने के लिए साबुन से 20 सेकंड तक बार-बार हाथ धोएं या अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। मास्क और ग्लब्स का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed