{"_id":"685076948b176d54fb074403","slug":"the-lover-was-beaten-and-held-hostage-in-a-room-police-rescued-him-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-104752-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रेमी को पीटकर कमरे में बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रेमी को पीटकर कमरे में बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया
विज्ञापन
नवाबगंज। दो बच्चों की मां के साथ प्रेम-प्रसंग करना प्रेमी को भारी पड़ गया। रविवार को वह महिला से मिलने उसके घर पहुंचा तो परिजनों ने पकड़कर उसे जमकर पीटा। इसके बाद कमरे में बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को आजाद कराया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, महिला के पति ने उसे अपने घर में रखने से मना कर दिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की मां का परिचित युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। रविवार को महिला का पति काम के सिलसिले में बाहर गया और उसके बच्चे पड़ोस में गए हुए थे। इसी बीच महिला ने प्रेमी को घर में बुला लिया। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से प्रेमी को पकड़कर और पीटकर कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद आई पुलिस ने उसे छुड़ाया और हालत बिगड़ने पर परिजनों को बुलाकर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही महिला के पति ने उसे अपने घर में रखने से मना कर दिया है। इसको लेकर दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं। वहीं, महिला भी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है। संवाद
एक साल पहले दोनों का हो चुका समझौता
ग्रामीणों की मानें तो महिला और प्रेमी के साथ एक साल पहले भी इसी तरह का मामला हो चुका है, जिसमें लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था, लेकिन महिला प्रेमी से लगातार संपर्क में बनी रही।