फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The Kudka urban feeder line has been dilapidated for years.

Bareilly News: कुड़का नगरीय फीडर की लाइन वर्षों से है जर्जर

Wed, 22 Apr 2026 06:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 22 Apr 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
The Kudka urban feeder line has been dilapidated for years.
शाही। कस्बा के कुड़का नगरीय फीडर की बिजली लाइन कई वर्षों से जर्जर है। तेज हवाओं में बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिरने से हादसों का खतरा बना हुआ है। इस फीडर से जुड़े करीब 30 गांवों के 3,000 से अधिक उपभोक्ता डर के साये में जी रहे हैं। ग्रामीणों ने लाइन बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन



इस लाइन के तार हल्की हवा, बारिश या लोड बढ़ने पर टूटकर गिरने लगते हैं। कई स्थानों पर खंभों के बीच की दूरी 80 से 100 मीटर तक है, जिससे तार काफी ढीले होकर झूलते दिखाई देते हैं। गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ने से इस जर्जर लाइन पर और अधिक दबाव पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मियों में कई बार बिजली के तार चिंगारी के साथ टूटकर गिरते हैं, जिससे खेतों और घरों के पास आग लगने की आशंका रहती है। करीब दो साल पहले बिजली निगम ने इस जर्जर लाइन का सर्वे कराया था लेकिन लाइन बदलने का काम अधूरा छोड़ दिया। शाही-शेरगढ़ मार्ग पर बुझिया गांव के सामने पेट्रोल पंप से जिया नगला तक भी यही स्थिति है, जहां खंभे तो लगे हैं पर तार नहीं खींचे गए। कई स्थानों पर खंभों के बीच की दूरी मानक के खिलाफ 100 मीटर तक है, जबकि मानक दूरी लगभग 40 मीटर होनी चाहिए। इस कारण बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है और आपूर्ति बाधित होती है।
विज्ञापन


ग्रामीण सत्य पाल यदुवंशी, रूप चंद वर्मा, प्यारे लाल, सूरज पाल और वीरेंद्र उर्फ वीरू समेत कई लोगों ने बिजली निगम के उच्चाधिकारियों से मांग की है। उन्होंने कार्य जल्द पूरा कराने और जर्जर लाइन बदलने की मांग की है ताकि हादसे न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन,
मामला संज्ञान में है। कुड़का फीडर पर जल्द ही नई लाइन डालने का काम फिर से शुरू किया जाएगा। - सूर्य प्रताप, एसडीओ, मीरगंज






करंट लगने से युवक की हुई थी मौत

इसी जर्जर लाइन पर छह साल पहले नारा गांव निवासी भगवान दास (35) की खेत पर काम करने के दौरान मौत हो गई थी। वह झूलते तार की चपेट में आ गए थे। इससे उनको करंट लग गया था। ग्रामीणों के विरोध पर लाइन को सड़क की ओर शिफ्ट किया गया था। इसके बावजूद आज भी हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed