फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   D Pharma student dies under suspicious circumstances body found at health center in Bareilly

बरेली: संदिग्ध हालात में डी फार्मा छात्र की मौत, पीएचसी में मिला शव, प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का आरोप

Sat, 29 Aug 2026 12:42 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पूर्वी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पूर्वी (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 29 Aug 2026 12:42 PM IST
सार

बरेली जिले के इटौरिया गांव में शुक्रवार को डी फार्मा छात्र लालू का शव स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मिला। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
D Pharma student dies under suspicious circumstances body found at health center in Bareilly
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस, मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव इटौरिया में शुक्रवार को संदिग्ध हालात में लालू नाम के डी फार्मा छात्र की मौत हो गई। उसका शव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) परिसर में मिला। मृतक के परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इधर, पोस्टमॉर्टम में हैंगिंग (लटकने) से मौत की पुष्टि हुई है। लालू तीन भाई-बहन में सबसे छोटा था।

विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए लालू के पिता उमेश ने जमीन दान में दी थी। इस कारण लालू अक्सर स्वास्थ्य केंद्र में ही रुक जाता था। मृतक के चाचा मुकेश का कहना है उनके भतीजे को गांव के ही कुछ लोगों ने मारकर शव अस्पताल में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात 11 बजे तक लालू उनके साथ खेत पर फसल की रखवाली कर रहा था। उसके बाद वह लापता हो गया। उन्होंने समझा कि घर चला गया होगा।
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में मिला शव 
शुक्रवार सुबह जब लालू के बड़े भाई वीरेंद्र का बेटा अस्पताल में गया तो वहां लालू का शव पड़ा हुआ था। उसने घर आकर बताया तो परिजन अस्पताल से शव उठाकर लाए। लालू डी फार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र था। मुकेश भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हैं। सूचना मिलने पर एमएलसी महाराज सिंह ने भी गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से प्रेम प्रसंग की चर्चा 
गांव में यह भी चर्चा है कि लालू का गांव की ही एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बृहस्पतिवार रात वह उसके घर गया था। वहां महिला के परिजनों ने लालू की पिटाई कर दी। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के भाई वीरेंद्र ने आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा ह्रै। जांच की जा रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed