फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The killers were doing recce for many days, if they got a chance, they played a bloody game

कई दिनों से रेकी कर रहे थे हत्यारे, मौका मिला तो खेला खूनी खेल

Tue, 01 Nov 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
The killers were doing recce for many days, if they got a chance, they played a bloody game
तिहरे हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंचे आईजी रमित शर्मा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सथरा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड में भले ही पुलिस ने हमलावरों की पहचान होने से इन्कार किया है, लेकिन इतना जरूर है कि हत्यारे कई दिन से राकेश की रेकी कर रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हें पूरी तरह से पता था कि घर में कौन-कौन मौजूद है और राजेश गुप्ता कहां गए हुए हैं।
विज्ञापन

हमलावरों ने इस हत्याकांड को अंजाम देने का समय भी देर शाम चुना। उस वक्त मोहल्ले के लोग अपने-अपने घरों में मौजूद थे। राकेश गुप्ता भी गेट पर बैठने के बाद अपने घर चले गए थे। इस हत्याकांड के दौरान घर में केवल राकेश गुप्ता, उनकी बीमार पत्नी और बुजुर्ग मां मौजूद थीं। उनके अलावा घर में चौथा व्यक्ति नहीं था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्यारे कई दिन से उनकी रेकी कर रहे थे।
विज्ञापन

हत्यारे तब से और सक्रिय हो गए थ, जब वह दिवाली से एक दिन पहले गांव पहुंचे थे। इसमें किसी नजदीकी व्यक्ति के भी शामिल होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि उसी के माध्यम से उनकी सूचना हत्यारों तक पहुंच रही थी। अनुमान है कि सोमवार शाम की भी पूरी सूचना दी गई। इससे हत्यारों ने उनके घर में घुसकर खूनी खेल खेल दिया और चुपचाप घर से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरानी की बात: तीन हत्याएं, लोगों ने गोली की आवाज तक नहीं सुनी
अब तक चर्चाओं पर गौर करें तो इस तिहरे हत्याकांड का कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है और न ही किसी ने हमलावरों के घर से निकलते हुए देखने का दावा किया है। तो वहीं चौंकाने वाली बात यह है कि घर में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई लेकिन मोहल्ले के एक व्यक्ति ने भी गोली चलने की आवाज तक नहीं सुनी। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद उन्हें नजदीक से सटाकर गोली मारी गई है। इससे लोगों तक गोली चलने की आवाज नहीं पहुंची।
एक से ज्यादा हो सकते हैं हत्यारे
जिस तरह तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है, उससे माना जा रहा है कि इसमें एक से ज्यादा हत्यारे हो सकते हैं। उन्होंने अलग-अलग ही तीनों लोगों की गोली मारकर हत्या की है। अगर पहले एक व्यक्ति को गोली मारते तो शायद कोई न कोई शोर मचा देता लेकिन इस तरह की बात भी सामने नहीं आई है।

तीन लोग दबोचे
परिवार वालों ने जिन लोगों पर हत्या की आशंका जताई है, उनके आधार पर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत उसके बेटे व एक अन्य को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी उनसे पूछताछ नहीं की गई है। देर रात उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed