फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The husband went to court without informing his wife and married the second time without divorcing her

Bareilly News: पत्नी को बताए बिना कोर्ट पहुंचा पति, बिना तलाक किया दूसरा निकाह

Fri, 09 May 2025 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
The husband went to court without informing his wife and married the second time without divorcing her
बरेली। सीबीगंज क्षेत्र की रियाना (बदला हुआ नाम) ने बताया कि शादी के सात महीने बाद पति जुनैद (बदला हुआ नाम) ने उसके खिलाफ उत्पीड़न की अर्जी दी और दो साल तक कोई जानकारी नहीं दी। 2024 में जब नोटिस मिला, तब पूरी मामले की जानकारी हुई। इसी बीच पति ने तलाक की प्रक्रिया पूरी किए बिना दूसरी शादी भी कर ली। अब पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए पारिवारिक न्यायालय में याचिका दायर की है। फरवरी, 2022 में भिड़ौलिया निवासी रियाना का निकाह सर्निया गांव के जुनैद से हुआ था। रियाना के अनुसार विवाह के कुछ ही समय बाद उनके संबंधों में तनाव आने लगा। रियाना ने बताया कि पति ने सितंबर 2022 में ही उत्पीड़न की याचिका दायर कर दी थी, लेकिन इसकी जानकारी उसे नहीं थी। जब 2024 में कोर्ट से समन आया, तब जाकर उसे केस की भनक लगी। इसी बीच पति ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी भी कर ली। रियाना ने फैमिली कोर्ट में तलाक, भरण-पोषण और दहेज उत्पीड़न के तहत तीन याचिकाएं दाखिल की हैं। जुनैद ने कहा कि विवाह के बाद से पत्नी का व्यवहार ठीक नहीं था, इसलिए उसने कानूनी प्रक्रिया अपनाई। शादी मेरी मर्जी से नहीं हुई थी। मामला फिलहाल पारिवारिक न्यायालय प्रथम में लंबित है। दोनों पक्षों को समन जारी किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed